March 4, 2026 12:14 pm
ब्रेकिंग
होली पर बदमाशों का तांडव! मुफ्त शराब के लिए मांगी रंगदारी, मना करने पर बरसाईं गोलियां, देखें वीडियो Tonk News: टोंक में दो समुदायों के बीच झड़प, तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात कैसा होगा 'नया आगरा'? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव! सड़कों पर मीलों लंबी कतारें! जंग के खौफ से यहां खत्म होने लगा पेट्रोल, जानें क्या है महाराष्ट्र की इ... मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ...
उत्तरप्रदेश

4 महीने पहले हुई थी शादी, दुल्हन को फिर हो गया इश्क…पति को छोड़कर बॉयफ्रेंड के साथ फरार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक शादीशुदा युवती प्रेमी के साथ फरार हो गई है. युवती की शादी पलहीपुर गांव के एक युवक से चार महीने पहले हुई थी. अब पति ने पुलिस से शिकायत की है और पत्नी को ढूंढने की गुजारिश की है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बहू ने जो कदम उठाया है, उससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंची है.

पलहीपुर गांव निवासी सोनू राजभर की शादी 17 मई 2025 को बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धूपुर गांव की गुड़िया राजभर के साथ हुई थी. शादी के शुरुआती डेढ़ माह तक सबकुछ सामान्य रहा और पति-पत्नी साथ में रहे. इसके बाद सोनू परिवार की जिम्मेदारियां पूरी करने और पत्नी की इच्छाओं को पूरा करने के लिए मुंबई कमाने चला गया. उधर, सोनू की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी गुड़िया की नजदीकियां गांव के ही रिंकू राजभर से बढ़ने लगीं. दोनों के बीच फोन पर बातचीत और मुलाकातों का सिलसिला तेज हो गया.

कैश-जेवर लेकर फरार

आरोप है कि 30 अगस्त की सुबह गुड़िया घर में रखे करीब 2 लाख 10 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात समेटकर प्रेमी रिंकू के साथ फरार हो गई. घटना के बाद जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई. फुटेज में गुड़िया को अपने प्रेमी के साथ स्कूटी पर नहर मार्ग की ओर जाते हुए साफ देखा गया.

मामले की जानकारी मिलते ही पीड़ित पति सोनू मुंबई से घर पहुंचा और थाने तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में पत्नी और उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है. सोनू ने बताया कि उसने अपनी पत्नी पर पूरा विश्वास किया और उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए परदेश गया, लेकिन उसने विश्वास तोड़कर परिवार की इज्जत और रिश्तों को दांव पर लगा दिया.

महिला की तलाश में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की तफ्तीश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पीड़ित पति और उसका परिवार न्याय की उम्मीद में पुलिस के दरवाजे खटखटा रहा है.

Related Articles

Back to top button