धमतरी से झोलाछाप डॉक्टर की हुई गिरफ्तारी, लापरवाही से मासूम की हुई थी मौत

धमतरी: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन और इलाज से 12 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई. घटना 11 अगस्त के मम इलाके में घटित हुई. बच्चे के परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप डॉक्टर ने नीरज साहू को गलत इंजेक्शन लगा दिया. दवा शरीर में जाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी. जैसे ही बच्चे ने दम तोड़ा झोलाछाप डॉक्टर मौके से भाग निकला.
गलत इंजेक्शन लगाने से गई जान: कुरुद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है. बच्चे की मौत के बाद से वो पुलिस के डर से रायपुर में छिपा रहा. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. जांच में सामने आया है कि तथाकथित झोलाछाप डॉक्टर के पास मेडिकल संचालन करने का लाइसेंस था लेकिन कुरूद स्थित अपने मेडिकल में वह क्लीनिक चला रहा था.
डांडेसरा का रहने वाला था मृतक: पूरी घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है. डांडेसरा गांव का रहने वाला 12 वर्षीय नीरज साहू 11 अगस्त को सर्दी-बुखार की शिकायत लेकर डॉक्टर के पास गया. बच्चे के साथ उसके पिता भी मौजूद थे. इलाज के नाम पर कथित डॉक्टर अशोक शर्मा ने उसे इंजेक्शन लगाया. इंजेक्शन लगते ही नीरज की तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में उसकी दर्दनाक मौत हो गई.
क्लीनिक में ताला डालकर डॉक्टर हुआ फरार: घटना के बाद आरोपी डॉक्टर अशोक शर्मा क्लीनिक बंद कर फरार हो गय. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और उसकी पतासाजी शुरु की. आखिरकार आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया. जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि अशोक शर्मा के पास डॉक्टर होने का कोई प्रमाणपत्र नहीं है. वह केवल मेडिकल दुकान संचालन का दस्तावेज रखता था और उसी के सहारे इलाज करता था झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली. अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
सिविल अस्पताल ने घोषित किया मृत: मृतक नीरज कुमार साहू के पिता रेवाराम साहू ने बताया था कि बच्चे की मौत 11 अगस्त को हुई. उनका कहना है कि बच्चा नीरज कुमार साहू 12 साल का था. वह बुखार से पीड़ित था. जिसके इलाज के लिए वे कुरुद के अशोक मेडिकल सेंटर पहुंचे. यहां अशोक शर्मा ने बच्चे को इंजेक्शन लगा दिया. जिससे कुछ देर में नीरज की मौत हो गई. कुरुद के अशोक मेडिकल में झोलाछाप डॉक्टर ने बिना जांचे मेरे बेटे को इंजेक्शन लगा दिया. जिससे मेरे बेटे नीरज कुमार साहू के मुंह से झाग निकलने लगा. वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़ा. जिसके बाद उसे तुरंत कुरुद सिविल अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.





