February 22, 2026 4:50 pm
ब्रेकिंग
Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ... Kawardha News: कवर्धा में खेत से लौटते समय अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

दुर्ग के चरोदा में ज्वेलरी शॉप में घुसे 2 लुटेरे, दुकान मालिक की सूझबूझ से बच गई दुकान

दुर्ग: चरोदा थाना इलाके मेंं 1 सितंबर की शाम करीब 4 बजे लूट की बड़ी वारदात की कोशिश हुई. 2 नकाबपोश युवक बंदूक लेकर स्थानीय ज्वेलरी शॉप में घुस गए. बदमाशों ने दुकान संचालक नितेश जैन को डरा धमकाकर उनसे पैसों और जेवरात की मांग की.

ज्वेलरी शॉप में घुसे लुटेरे: ज्वेलरी दुकान के संचालक नितेश जैन ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया. लुटेरों को जब लगा कि दुकान का संचालक उनकी बंदूक से नहीं डर रहा तो वो दुकान से भाग निकले. चरोदा पुलिस ने बताया कि दुकान संचालक ने बड़ी बहादुरी से लुटेरों का सामना किया. बदमाशों को जब लगा कि उनकी दाल यहां गलने वाली तो वो भाग निकले.

दुकानदार की बहादुरी से बची दुकान: दुकान संचालक नितेश जैन ने बताया कि बदमाशों ने उनको हथियार के दम पर डराने धमकाने की कोशिश की. बदमाशों की धमकी के आगे झुकने के बजाए नितेश ने उनको पकड़ने की कोशिश की. लुटेरों के जब लगा कि वो पकड़े जा सकते हैं तो वो हथियार लहराते हुए भाग निकले.

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: जिस वक्त दोनों लुटेरे दुकान में हथियार लेकर घुसे वक्त दुकान का सीसीटीवी चालू रहा. पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़ित दुकानदार ने घटना की शिकायत भिलाई तीन नंबर थाने में दर्ज कराई. दुर्ग पुलिस के आला अफसर अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों को तलाश रहे हैं.

रायपुर से एक आरोपी गिरफ्तार: चरोदा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही दूसरा आरोपी भी पकड़ा जाएगा.

कैसे गिरफ्त में आया बदमाश: दरअसल रायपुर में बदमाशों ने युवक से 4500 की लूट की वारदात को अंजाम दिया. लुटेरे को राहगीरों ने पकड़ने की कोशिश की. एक बदमाश तो भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरा पकड़ा गया.

ऐसे हुआ खुलासा: रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की. आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में चरोदा और रायपुर दोनों जगह लूट की वारदात में शामिल होने की बात कबूल की. वहीं उसका साथी अब भी फरार है जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि चरोदा में संचालक की सूझबूझ से लूट का प्रयास विफल हुआ. रायपुर की घटना के बाद एक आरोपी पकड़ा गया है और दूसरा जल्द ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button