March 26, 2026 12:20 am
ब्रेकिंग
दुश्मनों की अब खैर नहीं! ड्रोन से लैस होंगे भारतीय सेना के टैंक, 'शौर्य स्क्वाड्रन' बना हाईटेक ताकत Swami Avimukteshwaranand News: यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को हाई कोर्ट से अग्रि... Parliament Dress Code: क्या राहुल गांधी पर है निशाना? BJP नेता ने की संसद में टी-शर्ट और कार्गो बैन ... West Bengal Politics: ममता सरकार को घेरने का BJP का प्लान, 28 मार्च को अमित शाह लाएंगे 'चार्जशीट' Deputy CM Vijay Sharma: पापा राव के सरेंडर से पहले की सीक्रेट फोन कॉल! जानें डिप्टी सीएम ने क्या दिय... Budaun News: रेलवे की बड़ी सौगात! अब घूमकर नहीं सीधे दिल्ली जाएगी ट्रेन, चेक करें नया रूट West Asia Crisis: LPG, PNG और बिजली दरों पर मंत्री समूह की बैठक में अहम मंथन GST की चोरी, 5 राज्यों में फैला नेटवर्क, करोड़ों का लगाया ‘चूना’… मुरादाबाद से मास्टरमाइंड ‘भूरा प्रध... Arvind Kejriwal in Amreli: 'पंजाब की तरह गुजरात में भी लाएंगे खुशहाली', जनसभा में सरकार पर बरसे केजर... Crime News: ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज
बिहार

‘Sorry, बॉयफ्रेंड से शादी करूंगी…’, घर से भागी, फिर पति को WhatsApp पर भेजी फोटो, मैसेज में लिखी ये बात

शादी 7 जन्मों का बंधन होता है. मगर कुछ लोग इसे शर्मसार करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. बिहार के मुजफ्फरपुर से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां शादी के महज साढ़े पांच महीने ही हुए थे कि एक महिला ने अपने पति को धोखा दे दिया. उसने WhatsApp पर पति को एक मैसेज डाला. लिखा- Sorry मैं अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने जा रही हूं. यह देख पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे यकीन ही नहीं हुआ कि उसकी पत्नी ऐसा भी कुछ कर सकती है.

पति ने तुरंत घर वालों को इसकी जानकारी दी. तब पता चला कि बहू रानी तो घर से 53 हजार रुपये नकद और करीब 1.70 लाख रुपये के जेवर भी ले गई. यह देख सभी के होश उड़ गए. तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामला मिठनपुरा थानाक्षेत्र का है. पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया- साहब! मेरी शादी साढ़े पांच महीने पहले शिवहर की रहने वाली युवती से हुई थी. शुरू में सब कुछ सही से चल रहा था. लेकिन पिछले कुछ दिन से पत्नी किसी अंजान नंबर पर लगातार फोन पर बातचीत करती थी. मुझे तब तो इतना शक नहीं हुआ. मैंने सोचा अपने दोस्तों से बात करती होगी.

पत्नी को ढूंढने की लगाई गुहार

पीड़ित ने आगे बताया- गुरुवार को पत्नी ने मुझे कहा कि वो क्लब रोड स्थित एक कॉलेज में जा रही है. मैंने भी उसे जाने दिया. मगर दोपहर से शाम और शाम से रात हो गई. पत्नी घर नहीं लौटी तो मुझे टेंशन होने लगी. मैंने उसे कॉल किए, मगर उसने मेरा एक भी कॉल नहीं उठाया. मैं उसे घर वालों के साथ मिलकर ढूंढने लगा. बाद में मुझे एक अंजान नंबर से WhatsApp पर मैसेज आया. इसमें उसने मुझे सॉरी लिखा था. साथ ही एक लड़के संग अपनी फोटो भेजी थी. पत्नी ने लिखा था कि वो उससे शादी करने जा रही है. साहब! वो मेरे घर से हजारों का कैश और लाखों के गहने भी ले गई है. उसे ढूंढ दीजिए प्लीज.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

मिठनपुरा थाना पुलिस ने कहा- पीड़ित पति की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. मामले की तह तक जाने के लिए छानबीन की जा रही है. आरोपी युवक शिवहर का रहने वाला है. इसे लेकर शिवहर पुलिस से संपर्क किया गया है. पीड़ित की पत्नी और उसके प्रेमी को तलाशा जा रहा है. उम्मीद है कि जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button