March 23, 2026 8:31 am
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
छत्तीसगढ़

राहुल टिकरिहा विवाद: कांग्रेस का साय सरकार पर हमला, आकाश शर्मा बोले-पीड़ित को न्याय नहीं, कार्यकर्ताओं पर FIR

रायपुर: छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं. अब युवक कांग्रेस ने इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला है. रायपुर में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फंसाया जा रहा: रायपुर राजीव भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा कि राहुल टिकरिहा पर गंभीर आरोप लगा है. उनके चाचा को न्याय देने की जगह, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं पर जबरन FIR करके फंसाया जा रहा है. आरोपी कोई और है ,उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है.

“राहुल टिकरिहा पर कार्रवाई हो, पीड़ित को न्याय मिले”: आकाश शर्मा ने कहा कि पीड़ित को न्याय नहीं दी जा रही है ,और जो कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता हैं, जो सोशल मीडिया में इस बात को जनता के बीच लाने का प्रयास कर रहे हैं. उन पर फर्जी मुकदमा करके डराया धमकाया जा रहा है. यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

पीड़ित परिवार के लोगों को डरा धमका कर राहुल टिकरिहा को बचाने की कोशिश की जा रही है. यदि सरकार को एफआईआर करना है, तो वह तत्काल राहुल टिकरिहा के खिलाफ करें और राहुल टिकरिहा को पार्टी से निकला जाए, तभी न्याय मिलेगा. कांग्रेस कार्यकर्ता के खिलाफ कार्रवाई से कुछ नहीं मिलेगा. आने वाले समय में युवा कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर न्यायालय जाना हो, या फिर सड़क की लड़ाई लड़नी हो, हम वह लड़ेंगे- आकाश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ युवक कांग्रेस

चाचा ने लगाए गंभीर आरोप: बेमेतरा जिले के सिलहट गांव के रहने वाले राहुल टिकरिहा के चाचा ने शिकायत पत्र लिखकर उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पत्र के मुताबिक, राहुल की वजह से उनका परिवार बर्बाद हो गया और घर टूट गया. इस पत्र के साथ एक कथित ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसे कांग्रेस इस मामले को और गंभीर बताते हुए साझा कर रही है.

पुलिस में भी हुई शिकायत: शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राहुल टिकरिहा के राजनीतिक रसूख के चलते पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. यही वजह है कि मामला सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों गरमा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button