March 16, 2026 3:44 pm
ब्रेकिंग
कैथल रिश्वत कांड में बड़ा उलटफेर! 'न नक्शा, न राख'—सबूतों की कमी से SHO समेत 2 आरोपी बरी; विजिलेंस की... फरीदाबाद में 'अवैध कॉलोनियों' का महा-स्कैम! 10 सालों में भू-माफियाओं ने बिछाया जाल, ACB की रिपोर्ट म... Ludhiana Crime: हिमाचल के व्यापारी से बड़ी लूट, बेहोशी की दवा पिलाकर नकदी और कीमती सामान पार; लुधिया... बारिश का 'रेल' पर ब्रेक! दर्जनों ट्रेनें घंटों लेट, स्टेशनों पर फंसे हजारों यात्री; सफर पर निकलने से... Air India News: यात्री को दुबई जाने से रोकने पर कंज्यूमर कमीशन का बड़ा फैसला, एयर इंडिया को मुआवजा द... Sunil Jakhar vs AAP: गिरगिट से की 'आप' सरकार की तुलना, सुनील जाखड़ का तीखा हमला; पंजाब में दो साल के... नशा तस्करी पर DRI का सर्जिकल स्ट्राइक! करोड़ों की हेरोइन के साथ 2 तस्कर दबोचे; हाईवे पर फिल्मी अंदाज... Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना और चांदी, दिल्ली-मुंबई से रायपुर तक गिरे रेट; चेक करें 18K, ... जालंधर के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप, पुलिस ने संभाला मोर्चा; SP आक... Ludhiana Crime: लुधियाना पुलिस की कस्टडी में गैंगस्टर पंकज, दिल्ली से लाए जाने के बाद पूछताछ शुरू; न...
छत्तीसगढ़

राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल बोले- शिक्षक बच्चों के रोल मॉडल, CM साय ने कहा- शिक्षा के बिना जीवन अधूरा

रायपुर: शिक्षक दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के शिक्षकों सा सम्मान समारोह रखा गया. राजभवन स्थित ‘छत्तीसगढ़ मंडपम्’ में इसका आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया. साथ ही 2025 के लिए चयनित शिक्षकों के नामों की भी घोषणा की गई.

शिक्षक हैं सच्चे रोल मॉडल: राज्यपाल रमेन डेका ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि, एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए सच्चा रोल मॉडल होता है. शिक्षक ही उनके जीवन में प्रेरणा का स्रोत होते हैं. शिक्षा सिर्फ ज्ञान नहीं देती, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाती है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को उन्होंने गेम चेंजर बताया.

CM ने गिनाई उपलब्धि

  • अब राज्य में 20+ विश्वविद्यालय
  • 15+ मेडिकल कॉलेज
  • राष्ट्रीय संस्थान जैसे IIT, IIM, AIIMS भी मौजूद हैं.

शिक्षा मंत्री ने की घोषणा: समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वर्ष 2025 के लिए 64 उत्कृष्ट शिक्षकों के चयन की घोषणा की. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ होगी.

विशेष पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक

    • अजय कुमार चतुर्वेदी (सूरजपुर) – डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार
    • रमेश कुमार चंद्रवंशी (कबीरधाम) – गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार
    • सुनीता यादव (सारंगढ़-बिलाईगढ़) – डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार
    • भोजराम पटेल (रायगढ़) – डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

इसके अलावा, प्रधान पाठक, व्याख्याता, शिक्षक एलबी और सहायक शिक्षक वर्ग के 64 अन्य शिक्षकों को भी राज्यपाल पुरस्कार से नवाजा गया.

स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने स्वागत भाषण दिया. वहीं, संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने आभार प्रदर्शन किया. राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी, विधायक पुरंदर मिश्रा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना और समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव झा सहित कई अधिकारी और शिक्षक मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button