February 25, 2026 10:51 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
महाराष्ट्र

मुंबई को दहलाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार, 14 आतंकियों के घुसने का किया था दावा

मुंबई की क्राइम ब्रांच टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. टीम ने मुंबई में बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले व्यक्ति को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 50 साल के अश्विनि कुमार सुप्रा के रूप में हुई है और वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. पुलिस आरोपी को नोएडा से मुंबई ला रही है.

दरअसल, मुंबई ट्रैफिक पुलिस को गुरुवार को एक धमकी भरा मैसेज आया. मैसेज में दावा किया गया था कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उनके पास 400 किलोग्राम RDX भी है. इस RDX को 36 गाड़ियों में रखा गया है. मैसेज में ‘लश्कर-ए-जिहादी’ नाम के संगठन का नाम लिखा था. धमकी ऐसे समय आई जब शहर में गणपति विसर्जन की तैयारियाँ जोरों पर थीं. इस वजह से पुलिस ने इसे बेहद गंभीरता से लिया और तुरंत जांच शुरू की.

इस्तेमाल किए गए फोन और सिम कार्ड को किया जब्त

मुंबई की ब्लास्ट की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आरोपी के पास से एक फोन और सिम कार्ड जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल बम ब्लास्ट की धमकी देने में किया गया था. आरोपी को नोएडा से मुंबई लाया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर ही की जाएगी.

मुंबई में आतंकवादी और RDX होने का किया था दावा

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी थी कि उनके कंट्रोल रूम में एक मैसेज आया है, जिसमें दावा किया गया है कि 14 आतंकवादी शहर में घुस आए हैं और उनके पास 400 किलोग्राम RDX भी है. इस RDX को 34 वाहनों में रखा गया है. मैसेज में लिखा था कि अगर इस RDX में ब्लास्ट होता है तो पूरा मुंबई शहर दहल जाएगा. अधिकारी ने बताया कि मैसेज भेजने वाले ने इसमें ‘लश्कर-ए-जिहादी’ संगठन का नाम लिखा था.

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और न ही घबराएं. पुलिस ने कहा है कि गणपति विसर्जन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

Related Articles

Back to top button