March 27, 2026 7:14 am
ब्रेकिंग
आस्था के आंगन में नारी शक्ति का उदय: किलकिला धाम में भव्य राम जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटा बंजारा... भगवंत मान सरकार की अगुवाई में ‘ए.आई. क्रांति’ किसानों की आय बढ़ाकर पंजाब के भविष्य को सुरक्षित करेगी 'रॉयल एनफील्ड' छोड़ 'रॉयल सवारी' पर निकला बैंककर्मी! पेट्रोल नहीं मिला तो घोड़े पर बैठकर ऑफिस पहुंचा... रूह कंपा देने वाला हादसा! आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आग की लपटों में घिरकर 10 लोग ... पश्चिम बंगाल में बड़ा बदलाव! वोटर लिस्ट से एक साथ कटे 13 लाख नाम, जानें SIR के बाद अब क्या चल रहा है Operation Sindoor Film: बड़े पर्दे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' की रियल स्टोरी दिखाएंगे विवेक अग्निहोत्री, नई ... Dividend Stock 2026: शेयर बाजार के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! इस कंपनी ने किया 86 रुपये प्रति शेयर डिव... Jewar Airport ILS System: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कैसे काम करेगा ILS? पायलटों को मिलेगी ये बड़ी ... Chaitra Navratri Ashtami Bhog: अष्टमी पर मां महागौरी को लगाएं इस खास चीज का भोग, पूरी होगी हर मनोकाम... Baby Massage Oil: शिशु की मालिश के लिए बेस्ट 'लाल तेल' में कौन-कौन सी जड़ी-बूटियां होती हैं? जानें फ...
उत्तरप्रदेश

65 साल की बुजुर्ग ने पति पर लगाया रेप का आरोप, बताई सालों पुरानी कहानी, पुलिस भी सन्न

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से ऐसी खबर सामने आई है, जिसे जानकर खुद पुलिस भी सन्न है. 65 साल की बुजुर्ग महिला ने अपने ही पति पर रेप का इल्जाम लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि वो सालों पहले अपनी बेटी के साथ अलग रह रही है. कुछ महीने पहले उसका पति अचानक से उनके घर आ धमका. पत्नी बोली- पहले तो मुझसे लड़ा, फिर दरवाजा बंद करके रेप किया.

पुलिस ने महिला की तरहीर पर मामला दर्ज कर लिया है. इस केस की जांच अभी जारी है. मामला झंगहा क्षेत्र का है. यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि पति के साथ कई सालों से विवाद चल रहा है. वह अपनी बेटी के साथ कई सालों से रहती है. ऐसे में कुछ महीने पहले पति बेटी के घर पहुंचा था. जहां दोनों के बीच झगड़ा हुआ. जिसके बाद पति ने दरवाजा बंद करके रेप किया.

इतना ही नहीं रेप करने के बाद पति ने धमकी भी दी. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है.

80 साल की बुजुर्ग महिला से रेप

इससे पहले हरदोई में 80 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप का मामला सामने आया था. संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 30 वर्षीय युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बकरियों के लिए गन्ने के खेत में घास काट रही 80 साल की वृद्ध महिला के साथ रेप किया. एक अज्ञात युवक की जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को मौके से पकड़ लिया और पुलिस को सौंपा. आरोपी नीरज सीतापुर का निवासी है.

बुजुर्ग ने की नाबालिग से शादी, फिर रेप

वहीं, पिछले हफ्ते कुशीनगर में 60 साल के एक बुजुर्ग ने पहले तो नाबालिग से जबरन शादी की और फिर उसका रेप किया. मामले में पीड़ित नाबालिग लड़की ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है. बुजुर्ग पर नाबालिग किशोरी ने गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है. लड़की का कहना है कि बुजुर्ग ने उसे मंदिर में ले जाकर पहले तो जबरन उसकी मांग में सिंदूर भरा और फिर उसे घर ले जाने के लिए निकल गया. इसी दौरान बुजुर्ग ने रास्ते में उसका रेप किया और फिर घर ले जाकर भी रेप किया.

Related Articles

Back to top button