February 23, 2026 1:52 pm
ब्रेकिंग
Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ...
उत्तरप्रदेश

सीएम आवास पहुंची महिला, अचानक करने लगी आत्मदाह की कोशिश… आखिर क्या है पूरा मामला?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई. जब एक रेप पीड़िता ने मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने की कोशिश की. पीड़िता का आरोप था कि उसने आरोपियों के खिलाफ कई बार शिकायत की है, लेकिन पुलिस की तरफ से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. पीड़िता के मुताबिक उसने नोएडा के शालीमार गार्डन थाने में केस दर्ज कराया था. उसने कहा कि पुलिस आरोपियों की लोकेशन की जानकारी दी गई, इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई करने से बचती रही. पीड़िता ने पहले ही न्याय ना मिलने पर आत्मदाह करने की बात कही थी.

पुलिस को दी थी चेतावनी

मुख्यमंत्री आवास के पास पीड़िता आत्मदाह करती उससे पहले वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया. पीड़िता ने बताया कि 24 जून को रेप की तहरीर दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था. हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया था. पीड़िता ने कहा कि उसकी तहरीर के बाद करीब 25 दिन बाद हाईकोट के निर्देश पर दर्ज मुकदमा हुआ था.

लापरवाही का लगाया आरोप

पीड़िता ने कई बार आरोपियों की लोकेशन के बारे में पुलिस को बताया था. उसके बाद भी पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. पीड़िता ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वो आत्मदाह करेगी. इसकी जानकारी उसने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर शेयर की थी. उसके बाद भी नोएडा पुलिस ने कोईकार्रवाई नहीं की.

लखनऊ में एक पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर आत्मदाह करने की कोशिश की लेकिन मुख्यमंत्री आवास के पास मौजूद आत्मदाही दस्ते ने युवती को पकड़ा लिया. जानकारी के मुताबिक, पीड़िता नोएजडा से राजधानी पहुंची थी. नोएडा के शालीमार गार्डन थाने में पीड़िता ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था. मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के चलते लखनऊ पहुंची थी. पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की बात कही थी. वहीं पीड़िता ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है.

Related Articles

Back to top button