February 24, 2026 3:44 am
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

पीएमश्री स्कूल में नींबू पक्षी सिंदूर से फैली दहशत, शिक्षकों ने जादू टोना के डर से करवाई पूजा, जनप्रतिनिधियों ने उन्नयन की कही बात

दुर्ग : दुर्ग के बोरसी पीएमश्री स्कूल में अज्ञात ने प्रिंसिपल रूम के सामने आकृतियां बनाकर उसमें मरे हुए पक्षी, नींबू और सिंदूर को रखा है.जिसे लेकर कई तरह की बातें की जा रही है. जब शनिवार सुबह स्कूल खुला तो इस बात की जानकारी हुई.जिसके बाद से ही शिक्षकों में दहशत है.

जनप्रतिनिधियों ने करवाई धुलाई : स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जब इस बात की जानकारी हुई, तो वो मौके पर पहुंचे और आकृति और वस्तुओं को हटाकर उसे धुलवा दिया. लेकिन अंधविश्वासी कुछ शिक्षकों ने उस जगह पर बैगा बुलाकर पूजा पाठ करवाया.जिसके बाद बैगा ने मौके पर आकर अगरबत्ती,धूप,दीप और कपूर नारियल से जगह को शुद्ध करने का दावा किया.इसके एवज में बैगा ने मेहनताना भी लिया. इस पूरे मामले की जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव को भी हुई जिसके बाद उन्होंने उचित कार्यवाही के निर्देश दिए है, उन्होंने कहा है कि सभी स्कूलों को उन्नयन पर जोर देने की बात कही है.

आपको बता दें कि सामान्यतय: इस तरह की चीजें जादू टोना में इस्तेमाल की जाती है. अब ये किसी शरारती तत्व का काम है या फिर जानबूझकर ऐसा किया गया है.इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का मानना है कि ऐसा किसी शरारती तत्वों ने किया है. तो वही स्कूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है. बाउंड्रीवाल छोटी है इसलिए सीसीटीवी भी नहीं लगवाया गया है.ऐसे में लगातार असामाजिक तत्वों का जमावड़ा स्कूल परिसर में रहता है.हमने स्कूल में सीसीटीवी लगाने की मांग की है – आरके चंद्राकर, शिक्षक

फिलहाल पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की गई है.जिसके बाद अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.लेकिन शिक्षा के मंदिर में इस तरह का कृत्य हैरान करने वाला है.उससे भी ज्यादा हैरानी उन शिक्षकों को लेकर हैं जो दूसरों को ज्ञान का पाठ पढ़ा रहे हैं,लेकिन नींबू सिंदूर के आगे उनका भी ज्ञान काफुर हो जाता है. लिहाजा बैगा से अब अनहोनी को टालने का इंतजाम करवाया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button