Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Vaibhav Suryavanshi: बुमराह को छक्का जड़ने वाले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अपना 'लकी बैट' करेंगे गिफ्ट... Mahavatar Movie Casting: विकी कौशल की 'महावतार' में हुई इस 800 करोड़ी एक्ट्रेस की एंट्री, दीपिका पाद... Melania Trump on Epstein: जेफरी एपस्टीन से संबंधों के आरोपों पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, 'झूठे क... Income Tax Saving Tips: क्या होता है चिल्ड्रन अलाउंस? बच्चों की पढ़ाई और हॉस्टल खर्च पर ऐसे बचाएं अप... BSNL vs Jio vs Airtel: इस मामले में जियो-एयरटेल से आगे निकला BSNL, बना देश का नंबर 1 टेलीकॉम ऑपरेटर! Shukrawar Ke Niyam: शुक्रवार को भूलकर भी न करें ये गलतियां, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज; घर में आएगी... Amarnath Yatra Packing List: अमरनाथ यात्रा पर जाने से पहले बैग में जरूर रख लें ये चीजें, वरना हो सकत... CAPF Law Update: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कानून को राष्ट्रपति की मंजूरी, अब बदल जाएंगे भर्ती और सेव... Noida News: हादसा या हत्या? एमिटी छात्र हर्षित की संदिग्ध मौत पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, जां... Nainital News: नैनीताल में 9वीं के छात्र का शारीरिक शोषण, भाभी और देवर के दोस्त ने अश्लील वीडियो बना...

डिजिटल क्रॉप सर्वे से फसल का ऑन स्पॉट सत्यापन, गांव के युवाओं को रोजगार भी

दुर्ग भिलाई: दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने भिलाई आईटीआई परिसर में बन रहे भव्य गारमेंट फैक्ट्री और एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण किया. कलेक्टर के साथ भिलाई नगर निगम कमिश्नर राजीव पांडे सहित निगम के कई अधिकारी मौजूद रहे.

भिलाई गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण: दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने खुर्सीपार में भिलाई आईटीआई स्थित गारमेंट फैक्ट्री व एसआरएम सेंटर का निरीक्षण किया. गारमेंट फैक्ट्री का निर्माण कार्य 2022 में कांग्रेस शासनकाल में शुरू किया गया था, लेकिन 2025 तक भी फैक्ट्री पूरी तरह तैयार नहीं हो सकी. दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि वर्तमान में निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, हालांकि फंड की कमी के कारण थोड़ी देरी हो रही है. इस संबंध में शासन से बात की जाएगी ताकि जल्द से जल्द फंड उपलब्ध हो सके. कलेक्टर ने फैक्ट्री के अंदर नमी और सीलन की समस्या पर भी नाराजगी जताई और उसे जल्द ठीक करने के निर्देश दिए. उन्होंने आश्वासन दिया कि गारमेंट फैक्ट्री का काम जल्द पूरा किया जाएगा.

एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण: इसके अलावा, कलेक्टर ने स्वच्छता अभियान की भी समीक्षा की. उन्होंने बताया कि भिलाई नगर निगम की वर्तमान में तीसरी रैंकिंग है, लेकिन लक्ष्य है कि इसे और बेहतर किया जाए. कचरा सेग्रीगेशन के लिए नई प्लानिंग की जा रही है और वेस्ट मैनेजमेंट के लिए एक विशेष स्थान आईडेंटिफाई किया गया है. जल्द ही इस पर एक नया प्रोजेक्ट भी शुरू किया जाएगा. कलेक्टर अभिजीत सिंह के इस दौरे का उद्देश्य निर्माण कार्यों की प्रगति, कृषि सर्वे की पारदर्शिता और स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ करना रहा.

दुर्ग में डिजिटल क्रॉप सर्वे: दौरे के बाद मीडिया से बात करते हुए कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अब एप आधारित सर्वे के माध्यम से हर खसरा में कौन सी फसल लगाई गई है और कितने रकबे में बोई गई है, इसका ऑन-स्पॉट सत्यापन किया जा रहा है. इसके लिए गांव के तकनीकी जानकार युवाओं की मदद ली जा रही है. युवाओं को प्रत्येक खसरा के सर्वे के लिए 10 रुपये का भुगतान किया जाएगा, जिससे उन्हें आय का एक नया स्रोत मिलेगा. इस सर्वे से सरकार को ऑथेंटिक डाटा मिलेगा और यह धान खरीदी के समय किसी भी प्रकार की दिक्कत को दूर करने में मददगार होगा.

डिजिटल क्रॉप सर्वे क्या है: छत्तीसगढ़ में फसल उत्पादन का अब डिजिटल सर्वे किया जा रहा है. सर्वे में किसानों की फसलों की सभी जानकारियां एग्री स्टैक पोर्टल में दर्ज की जा रही है. जिससे किसानों को फसल उत्पादकता के लिए जरूरी इनपुट जैसे फसल ऋण, विशेषज्ञों की सलाह से लेकर बाजार उपलब्ध कराने में एग्री स्टैक पोर्टल से मदद मिल रही है. एग्री स्टैक पोर्टल में किसानों का पंजीयन होने के बाद उन्हें एक फार्मर आईडी दी जाती है. जिसके जरिए किसान अपने खेत में लगाई गई फसल के लिए जरूरी खाद और पानी की मात्रा की भी जानकारी ले सकता है. इसके लिए किसानों को अपनी फसल के लिए जरूरी बाजार भी उपलब्ध होगा.
Leave A Reply

Your email address will not be published.