February 23, 2026 8:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
महाराष्ट्र

मुंबई के दहिसर में 24 मंजिला बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर दमकल की गाड़ियां… ऊपरी मंजिल पर फंसे लोग

मुंबई के दहिसर इलाके में एक इमारत में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया. नगर निगम के अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, करीब 3 बजकर 5 मिनट पर आग लगने की घटना हुई है. हालांकि घटनास्थल पर कई अधिकारी मौजूद हैं. वहीं आग कैसे लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है. इस घटना में अधिकारियों ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. आग लगने के बाद इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

जानकारी के मुताबिक, दहिसर में एक रिहायशी इमारत में आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. 24 मंजिला में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश जारी है. आग लगने के कारणों का भी पता लगाए जाने की कोशिश की जा रही है.

मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौजूद

दहिसर इलाके में एक 24 मंजिला रिहायशी बिल्डिंग में आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और सात फायर इंजन समेत कई दमकल गाड़ियों को तैनात किया गया. दमकल की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान तेज कर दिया गया है.

लोगों में दहशत

मौके पर मौजूद दमकल की टीम लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है. वहीं दमकल की टीम लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है. दमकल की टीम का प्रयास है कि आग को ऊपर की मंजिल पर फैलने से बचाया जाए. आग लगने की घटना से आसपास के फ्लैट में रहने वाले लोगों में दहशत है. वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मुंबई नगर निगम के कई अधिकारी मौजूद हैं.

Related Articles

Back to top button