February 24, 2026 11:13 pm
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
पंजाब

जालंधर में भयानक हादसा, पूर्व सांसद के बेटे की दर्दनाक मौ’त

जालंधर : मॉडल टाउन के माता रानी चौक पर तीन कारों की टक्कर में पूर्व सांसद और दो बार राज्य के कैबिनेट मंत्री रहे महेंद्र सिंह के.पी. के बेटे की मौत हो गई, जबकि एक टैक्सी चालक घायल हो गया और एक कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, माता रानी चौक पर तीन कारों के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत घायलों को बाहर निकाला और इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह के.पी. के बेटे रिच्ची के.पी. रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर से निकले और माता रानी चौक पहुंचते ही उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी की दो अन्य कारों से टकरा गई। इसके बाद लोगों ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई हादसे के बाद थाना नंबर 6 की पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ियों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उधर, मृतक रिच्ची का शव परिवार के सदस्य घर ले गए और सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें करीब 1 बजे हादसे की सूचना मिली। उनकी टीम घटनास्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधी की पहचान कर ली जाएगी। हादसे के बाद, इलाके के लोग महेंद्र सिंह के.पी. के घर शोक व्यक्त करने के लिए इकट्ठा होने लगे। आपको यह भी बता दें कि महेंद्र सिंह के.पी. 2009 में जालंधर से सांसद बने थे। 2014 में वे होशियारपुर से विजय सांपला से हार गए थे। वे तीन बार विधायक और दो बार राज्य में मंत्री रह चुके हैं। वे पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पुराने चेहरे होने के कारण के.पी. की राजनीति में अच्छी पकड़ है।

Related Articles

Back to top button