February 27, 2026 4:59 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी जिले को बड़ी सौगात, 9 सड़कों के लिए 30 करोड़ 59 लाख रुपए निर्माण की... Bhopal News: ट्रैफिक पुलिस के चालान काटने पर बीच सड़क हाई वोल्टेज ड्रामा, महिला ने निगला जहर पीएम मोदी ने दी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि, कहा- 'आप हमेशा स्मरणीय रहेंगे' Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब नीति केस में केजरीवाल और मनीष सिसोदिया बरी, कोर्ट ने कहा- कोई साजि... Basti Rape Case: यूपी में दरिंदगी की हद पार, बच्चों के सामने महिला से रेप, तंग आकर की आत्महत्या Avimukteshwaranand Saraswati News: जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले बोले- 'वो प्रयास करेंगे हमें न्याय... Arvind Kejriwal Liquor Case: शराब केस में बरी होने पर भावुक हुए केजरीवाल, मनीष सिसोदिया के गले लगकर ... Gurugram Crime News: ऑटो ड्राइवर नेपाली युवती को जबरन ले गया कमरे पर, गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार South Movie Box Office: 'टॉक्सिक' से क्लैश के बावजूद इस साउथ हीरो की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए 80 ... WhatsApp New Rule 1 March: बिना सिम नहीं चलेगा व्हाट्सएप, सरकार का सख्त फैसला और आप पर असर
छत्तीसगढ़

जांजगीर में उपमुख्यमंत्री साव ने करोड़ों के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण किया

जांजगीर-चांपा: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव शनिवार को जांजगीर चाम्पा जिला के दौरे पर रहे. उन्होंने जांजगीर नगर पालिका क्षेत्र में बनी चौपाटी कर लोकार्पण और अटल प्रतिमा का अनावरण किया. अरुण साव ने 17 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का भूमिपूजन और लोकार्पण किया.

की कई घोषणाएं: जांजगीर नैला नगर पालिका के नए भवन के निर्माण के लिए ढाई करोड़ और अन्य विकास कार्यो के लिए ढाई करोड़ रुपए की घोषणा की गई. अरुण साव ने कहा कि, प्रदेश में भाजपा सरकार बनी तब से दल गत राजनीति से उठ कर प्रदेश के सभी नगर पालिका और नगर निगमों मे राशि स्वीकृत की है.

जांजगीर नैला नगर पालिका क्षेत्र ही नहीं प्रदेश में किसी भी गांव या शहर में विकास के लिए राशि की कमी नहीं होगी. आज छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे में अहम स्थान बनाया है. हमारा नारा है हमने बनाया है हम ही सवारेंगे– अरुण साव, उपमुख्यमंत्री

कार्यक्रम में कांग्रेसी विधायक भी शामिल: विधायक ब्यास कश्यप ने भी शिरकत की. वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने भी अरुण साव का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने डेढ़ साल में विकास कर ट्रेलर दिखाया है, अभी पूरी पिक्चर बाकी है. इस पर कांग्रेसी विधायक ब्यास ने कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्र को भी विकास की धारा से जोड़ने का आग्रह किया.

इन विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

  • नालंदा परिसर
  • हसदेव नदी से जांजगीर पानी लाने के लिए सम्पवेल
  • एस टी पी निर्माण
  • पाइप लाइन विस्तार की योजना
  • जांजगीर नैला नगर पालिका के नए भवन के लिए ढाई करोड़ राशि की घोषणा
  • अन्य विकास कार्य के लिए ढाई करोड़ रुपए की रा

साव ने बरसात के बाद प्रदेश की सभी सड़कों के निर्माण कार्य करने का दावा किया. उप मुख्यमंत्री अरुण साव का नगर वासियों ने जोशीला स्वागत किया, नगर पालिका के भाजपा और कांग्रेस के पार्षदो ने भी स्वागत किया.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button