March 7, 2026 3:18 pm
ब्रेकिंग
साइलेंट हार्ट अटैक का खौफ: थाली परोसते वक्त गई होटल संचालक की जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने मुरैना में भीषण सड़क हादसा! ससुराल से लौटते वक्त गई 2 युवकों की जान, खुशियां मातम में बदलीं सागर को मिली एक और यूनिवर्सिटी की सौगात! CM करेंगे शुभारंभ, जानें कौन मंत्री पुत्र संभालेगा कमान? इंसानियत शर्मसार! 'फसल जल जाएगी...' कहकर अंतिम संस्कार से रोका, मुक्ति धाम से वापस लौटाई बुजुर्ग की ... 'धमाकों से दहल उठा था दुबई...' खौफ के साए में जबलपुर लौटे लोगों ने सुनाई रोंगटे खड़े करने वाली आपबीत... नारी शक्ति की उड़ान! 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे एडिशन में 1400Km का रोमांचक सफर तय करेंगी 25 महि... Ishan Kishan Dinner: गर्लफ्रेंड और अर्शदीप-अभिषेक के साथ डिनर पर पहुंचे ईशान किशन, साथ दिखा ये खास य... Bollywood News: दीपिका के 8 घंटे काम वाले बयान पर करीना कपूर और अनन्या पांडे ने किया सपोर्ट, सोशल मी... मिडिल ईस्ट में भड़की जंग! ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और अबू धाबी पर किया बड़ा ड्रोन अटैक क्या अल-अक्सा मस्जिद पर हमला करने वाला है इजराइल? महायुद्ध के बीच इस दावे से मची सनसनी
मनोरंजन

शाहरुख खान के बेटे आर्यन की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में कितने एपिसोड? जानें कब और कहां देख पाएंगे

पिछले काफी लंबे समय से एक वेब सीरीज की काफी चर्चा हो रही है, जिसका नाम है ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’. इस सीरीज को शाहरुख खान के बेटे आर्यन खाान ने डायरेक्ट किया है. फैंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, अब ये इंतजार जल्द ही पूरा होने जा रहा है. चलिए जानते हैं कि इस सीरीज को कब और कहां देख सकते हैं.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ रेड चिलीज एंटरटेमेंट के बैनर तले बनी है. शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने इस प्रोड्यूस किया है. अपने पहले प्रोजेक्ट के लिए आर्यन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के साथ कौलैब किया है. यानी ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. 18 सितंबर यानी गुरुवार के दिन ये सीरीज रिलीज होने वाली है.

टोटल कितने एपिसोड हैं?

अभी नेटफ्लिक्स या फिर आर्यन की तरफ से तो एपिसोड को लेकर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन IMDB की मानें तो इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं. ये सारे एपिसोड 18 सितंबर को रिलीज कर दिए जाएंगे. ये सीरीज आर्यन का डेब्यू प्रोजेक्ट है. डायरेक्ट करने के साथ-साथ उन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है.

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ स्टारकास्ट

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक्टर्स की पूरी फौज है. लीड रोल में लक्ष्य लालवाणी और सहर बंबा हैं. इन दोनों के अलावा राघव जुयाल, मोना सिंह, बॉबी देओल, आन्या सिंह, मनोज पाहवा, विजयंत कोहली, मनीष चौधरी, रजत बेदी, गौतमी कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, राज कुमार राव, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर, बादशाह समेत और भी कई बड़े चेहरे इस सीरीज का हिस्सा हैं.

शाहरुख, सलमान और आमिर खान भी दिखेंगे

शाहरुख, सलमान और आमिर खान भी इस सीरीज का हिस्सा हैं. ये तीनों कैमियो रोल में दिखने वाले हैं. ये पहली बार है जब ये तीनों किसी प्रोजेक्ट में साथ नजर आने वाले हैं. इससे पहले इन तीनों को कभी भी एक प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है. जब इस सीरीज का ट्रेलर सामने आया था तो उसे लोगों ने काफी पसंद किया था. अब देखना होगा कि इस सीरीज के जरिए आर्यन लोगों के ऊपर अपने डायरेक्शन का कैसा कमाल दिखाते हैं.

Related Articles

Back to top button