February 23, 2026 1:53 pm
ब्रेकिंग
Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ...
छत्तीसगढ़

बलरामपुर एसडीओपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज, किराए पर रहने वाली महिला ने लगाया आरोप

सरगुजा: बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज होने का मामला सामने आया है. सरगुजा में केस दर्ज कर मामले को रायपुर भेज दिया गया है. एसडीओपी के खिलाफ दर्ज किए गए अपराध की पुष्टि आईजी सरगुजा ने की है.

बलरामपुर एसडीओपी पर दुष्कर्म का आरोप: बलरामपुर जिले में पदस्थ एसडीओपी याकूब मेमन के खिलाफ महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला रायपुर की रहने वाली है और रायपुर में शिकायत की सुनवाई नहीं होने पर उसने सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा से मिलकर न्याय की गुहार लगाई. सूत्रों के अनुसार महिला एसडीओपी याकूब मेमन के नया रायपुर स्थित निवास में किराए में रहती है और कुछ दिनों पहले देर रात उसने आईजी के पास पहुंचकर अपनी व्यथा बताई. इसके साथ ही महिला ने एसडीओपी पर अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप लगाया है.

सरगुजा में शून्य पर केस दर्ज, रायपुर में होगी जांच: जिसके बाद आईजी दीपक झा के निर्देश पर 14 सितंबर को पुलिस ने एसडीओपी के खिलाफ शून्य पर अपराध दर्ज कर रायपुर भेज दिया है. जहां इस एफआईआर को नम्बर कर जांच और आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में आईजी सरगुजा दीपक झा ने बताया कि “महिला की शिकायत के बाद एसडीओपी के खिलाफ शून्य पर अपराध कायम किया गया और रायपुर भेज दिया गया है. इस प्रकरण की नम्बरी रायपुर में करने के साथ ही जांच कार्रवाई की जाएगी”.

एसडीओपी का महिला पर आरोप: इस मामले में नया खुलासा ये हुआ है कि एसडीओपी याकूब मेमन ने 12 सितंबर को महिला के खिलाफ सरगुजा आईजी से शिकायत की थी. डीएसपी की शिकायत के मुताबिक ‘नवा रायपुर स्थित उनके मकान में महिला अपने पति के साथ किराएदार के रूप में रहती है. पति के इलाज के नाम पर मदद मांगने के बहाने उनसे दोस्ती की. इसके बाद वह कुछ फोटो वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगी. डीएसपी ने ये भी आरोप लगाया कि महिला अब तक कैश और ऑनलाइन डेढ़ लाख रुपये उनसे वसूल चुकी है. अब मकान अपने नाम पर करने के लिए दबाव बना रही है. मकान उसके नाम पर नहीं करने पर एफआईआर की धमकी दे रही है. डीएसपी ने शिकायत के साथ पेन ड्राइव और लेनदेन का रिकॉर्ड भी दिया है.’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button