April 4, 2026 9:52 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
मध्यप्रदेश

पकड़ा गया इंदौर हादसे का दूसरा आरोपी, चालक के खिलाफ दर्ज हो चुका है गैर इरादत हत्या का केस

इंदौर : इंदौर के एयरपोर्ट रोड पर हुए भीषण ट्रक हादसे ने शहर को दहला दिया है। इस दर्दनाक घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। जांच के बाद पुलिस ने शराबी ड्राइवर गुलशेर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। अब फरार चल रहे ट्रक के क्लीनर शंकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी धार जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि ट्रक ड्राइवर गुलशेर ने हादसे के वक्त भारी मात्रा में शराब पी रखी थी। प्रारंभिक मेडिकल रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उसके खून में अल्कोहल का स्तर सामान्य से कई गुना अधिक था। नशे की हालत में तेज रफ्तार से ट्रक चलाते हुए उसने कई वाहनों और राहगीरों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद से फरार चल रहे ट्रक के क्लीनर शंकर को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गुलशेर के खिलाफ पहले से भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है ताकि मामले को मजबूत किया जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही चार्जशीट अदालत में पेश की जाएगी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। नागरिकों ने मांग की है कि शहर में भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाई जाए और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related Articles

Back to top button