March 30, 2026 10:02 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मुख्य समाचार

जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न,समाज की एकजुटता पर दिया जोर…

कुनकुरी।गुरुवार को जिला महाकुल समाज सेवा समिति जशपुर के नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह आयोजन जिले के कुनकुरी विकासखंड के डुगडुगिया स्थित सामाजिक भवन में किया गया, जहाँ समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं की भारी उपस्थिति रही।शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व इष्ट देव श्री कृष्ण भगवान का द्वीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का संचालन समाज के जिला महामंत्री प्रदीप यादव नवापारा के द्वारा किया गया।इस समारोह में विशेष रूप से समाज के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, पूर्व अध्यक्ष गणेश यादव, हुरदानंद यादव,विशेश्वर यादव शामिल हुए।प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने नियुक्त जिलाध्यक्ष अशोक यादव रनई अध्यक्ष,कैलाश यादव गोडीकला सचिव,यदुमणि यादव कुनकुरी सह सचिव,नन्दलाल यादव कछार उपाध्यक्ष,सदाशिव यादव भुरसाढाब उपाध्यक्ष,जयन्त यादव कठरापारा उपाध्यक्ष,निराकार यादव कंडोरा उपाध्यक्ष,सुदर्शन यादव नोनीयाताला उपाध्यक्ष,यदुचन्द्र बोहरा पाकरगांव महामंत्री,प्रदीप यादव नवापारा महामंत्री,त्रिलोचन यादव भीतघरा महामंत्री,शत्रुघन यादव खुटसेरा ,कोषाध्यक्ष,टंकेश्वर यादव गरियादोहर मीडिया प्रभारी,लीलाम्बर यादव डांगडीही मीडिया प्रभारी,चन्द्रकुमार यादव हाथीबेड़ मीडिया प्रभारी सहित सभी सदस्य पदाधिकारियों को समाज सेवा की शपथ दिलाई और उन्हें ईमानदारी व समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव ने कहा कि समाज की उन्नति और प्रगति तभी संभव है जब सभी लोग मिलकर एकजुटता के साथ कार्य करेंगे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने महाकुल समाज की परंपराओं और संगठनात्मक शक्ति को बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और रोजगार के क्षेत्र में समाज को आगे ले जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया गया।नव नियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने दायित्व मिलने कर समाज के वरिष्ठ जनों का आभार जताते हुए सभी पदाधिकारियों ने विश्वास दिलाया कि वे समाज की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर समाज के प्रदेश सचिव प्रकाश यादव, वरिष्ठ केशव यादव,शंकर यादव,कुंवर यादव ,रुद्रेश्वर यादव,जगदीश यादव,शंकर यादव पुटुकेला,ऋषि यादव,रतन प्रसाद यादव,चिंतामणि यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

जिले के सभी विकासखंड स्तरीय में होगा समाज का गठन मनोनयन, समाज की एकता पर होगी मजबूती

इस बैठक के दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा विकासखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन होती ,समय एवं स्थान निर्धारित किया है। फरसाबहार विकासखंड में 4 अक्टूबर को गिरी गोवर्धन धाम में, 5 अक्टूबर को कांसाबेल विकासखंड के ग्राम गरियादोहर में,6 अक्टूबर को दुलदुला में, 8 अक्टूबर को कुनकुरी विकासखंड का स्थान कंडोरा, विकासखंड पत्थलगांव में 12 अक्टूबर को,जशपुर एवं मनोरा का तिथि 10 अक्टूबर को तय की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button