March 12, 2026 10:58 pm
ब्रेकिंग
"नेताजी की अस्थियां कहां हैं?"—सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार; याचिकाकर्ता से पूछा ऐसा सवाल क... Share Market Crash Today 2026: क्यों गिरा आज शेयर बाजार? जानें वे 5 बड़े कारण जिनसे निवेशकों को लगा ... Rahul Gandhi in Lok Sabha: लोकसभा में गूंजा ईरान संकट, राहुल गांधी ने सरकार को घेरा; पूछा— "अमेरिका ... Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"...
मध्यप्रदेश

सिंगरौली की धरती पर सोने का खजाना! चितरंगी ब्लॉक से निकलेगा 18 हजार टन सोना

सिंगरौली। मध्यप्रदेश का ऊर्जा हब कहलाने वाला सिंगरौली अब सोने की खान के कारण भी चर्चा में है। जिले के चितरंगी क्षेत्र में गोल्ड ब्लॉक की खोज हुई है, जहां से हजारों टन सोना निकलने की संभावना जताई गई है। इस खनन कार्य का जिम्मा अडानी ग्रुप की सहयोगी कंपनी गरिमा नेचुरल प्राइवेट लिमिटेड को सौंपा गया है।

23 हेक्टेयर में मिला गोल्ड ब्लॉक

चितरंगी इलाके में मिला यह ब्लॉक लगभग 23 हेक्टेयर जमीन में फैला हुआ है। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यहां से करीब 18,356 टन सोना निकाला जा सकता है। कंपनी को खनन का ठेका पाँच वर्षों के लिए दिया गया है।

ड्रिलिंग से सामने आई हकीकत

जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के अनुसार, पिछले एक वर्ष से इस क्षेत्र में ड्रिलिंग की जा रही थी। जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि यहां सोने का भंडार मौजूद है। अब एग्रीमेंट पूरा हो चुका है और कंपनी आधिकारिक तौर पर यहां गोल्ड माइनिंग का काम शुरू करेगी।

सरकारी व निजी दोनों जमीन पर फैली खदान

यह खान सरकारी और निजी दोनों प्रकार की जमीन पर फैली हुई है। सिंगरौली पहले से ही कोयले और बिजली उत्पादन के लिए मशहूर रहा है, और अब यहां सोने का उत्खनन भी जिले को नई पहचान दिलाएगा।

और भी ब्लॉक पर नजर

खनिज अधिकारी ने जानकारी दी कि चितरंगी के अलावा दो अन्य गोल्ड ब्लॉक की नीलामी भी पूरी हो चुकी है। इन जगहों पर फिलहाल ड्रिलिंग चल रही है और अनुमानित सोने की मात्रा का खुलासा जल्द किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button