February 23, 2026 5:49 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
उत्तरप्रदेश

एनकाउंटर के बाद आरोपी से बोली यूपी पुलिस- हंसना मत… हमीरपुर में किडनैपिंग केस में आया था नाम

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने किडनैपिंग के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई. हमीरपुर के राठ थाना क्षेत्र में अपहरण कर मारपीट के मामले में वांछित आरोपी विवेक राजपूत को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लियापुलिस के मुताबिक आरोपी ने पकड़े जाने से बचने के लिए फायरिंग की, जिसमें जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी.

इसके बाद उसे पुलिस ने पकड़ लिया. इस दौरान का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस आरोपी को लेकर जाती हुई नजर आ रही है और पुलिस इंस्पेक्टर अपराधी से कह रहे है कि हंसना मत. यह वीडियो खुद पुलिस ने शूट किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ. हमीरपुर में इस ऑपरेशन लंगड़ा पर कई सवाल भी उठ रहे हैं.

युवक को किडनैप कर की थी मारपीट

दरअसल, हमीरपुर के राठ कोतवाली कस्बे के रहने वाले शिवम फरसौलियाना मोहल्ले स्थित एक चाय की दुकान में चाय पी रहा था. तभी कुछ स्कार्पियो कार सवार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट का लहूलुहान हालात में उसे रोडवेज बस स्टैंड के पास फेंक कर चले गए थे. परिजन ने इस मामले में पुलिस में केस दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और अब एक आरोपी विवेक राजपूत का हाफ एनकाउंटर कर उसे गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसमें इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार आरोपी को हंसने से मना करते हुए नजर आ रहे हैं.

छेड़छाड़ कर रहे युवकों का किया था विरोध

लगभग 10 दिन पहले शिवम ने एक लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवकों का विरोध किया था, जिसके बाद वो युवक शिवम से बदला लेने का मौका ढूंढ़ रहे थे और रविवार को चाय की दुकान से अपहरण करने के बाद उसे पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था. ऐसे में पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में थी और आज एक आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया.

6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज

अपहरण के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें विवेक राजपूत को हाफ एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. सीओ राजीव प्रताप ने बताया कि उन्हें आरोपी के बारे में मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद उसकी घेराबंदी की गई. तभी आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने उसके दाएं पैर में गोली मारी और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Related Articles

Back to top button