February 13, 2026 5:44 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

युवा कांग्रेस व NSUI का हल्लाबोल, गृहमंत्री का फूंका पुतला

रायपुर: राजधानी रायपुर के अंबेडकर चौक में रविवार को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर भ्रष्टाचार, शिक्षा घोटाले और पुलिस की पक्षपातपूर्ण भूमिका का आरोप लगाया.

झूठे मुकदमों का आरोप: युवा कांग्रेस महासचिव भावेश शुक्ला, एनएसयूआई सचिव कुणाल दुबे, तारिक खान, संस्कार पांडे और प्रशांत गोस्वामी पर दर्ज एट्रोसिटी एक्ट व अन्य मुकदमों को नेताओं ने पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध बताया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस सत्ता के दबाव में दलाली कर रही है और लोकतांत्रिक आवाज को दबा रही है.

शिक्षा घोटाला और फर्जी डिग्री रैकेट: एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने खुलासा किया कि करियर काउंसलिंग और पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी हो रही है. निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों से जुड़े दलाल छात्रों और अभिभावकों से लाखों रुपये वसूल रहे हैं. आरोप है कि यह रैकेट सरकार के संरक्षण में चल रहा है.

भाजपा सरकार की नाकामी: युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद कश्यप ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है । युवाओं को रोजगार नहीं, किसानों को खाद नहीं और महिलाओं को सम्मान नहीं मिला। अब सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करा रही है.

संघर्ष जारी रहने का ऐलान: एनएसयूआई रायपुर शहर अध्यक्ष शान्तनु झा ने कहा कि नकली मुकदमों और फर्जी एफआईआर से लड़ाई रुकने वाली नहीं है. कांग्रेस-एनएसयूआई सड़क से विधानसभा तक जनता के साथ मिलकर सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेगी.

प्रमुख मांगें
• भावेश शुक्ला, कुणाल दुबे, तारिक खान, संस्कार पांडे और प्रशांत गोस्वामी पर दर्ज झूठे मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं
• शिक्षा घोटाले और फर्जी डिग्री रैकेट की पारदर्शी व स्वतंत्र जांच हो
• पुलिस और प्रशासन को राजनीति से अलग रखकर तटस्थता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए

बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी: इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई प्रदेश महामंत्री हेमन्त पाल, निखिल वंजारी, निखिल बघेल, हरिओम तिवारी, मेहताब हुसैन, विशाल कुकरेजा, सूरज साहू, वैभव मुजेवार, भोजराज चौहान, शिवांक सिंह, आकाश देवांगन, शुभम दुबे, भक्तेश्वर वैष्णव, अभिनव, पुनेश्वर, उत्कर्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

बालोद में कांग्रेस का प्रदर्शन: इधर बालोद में भी युवक कांग्रेस और NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष साजन पटेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में अब जनता की आवाज उठाना भी अपराध माना जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया “हमारे कार्यकर्ताओं ने खेल विभाग में भ्रष्टाचार का मामला उजागर किया, लेकिन सरकार सच बोलने से डरती है और विरोध करने वाले छात्रों पर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है.”

इस दौरान कांग्रेस नेता वैभव शर्मा ने भी गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे वनांचल क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के नाम पर आयोजन कराया गया, लेकिन वास्तव में यहां व्यापारियों को लाभ पहुंचाने का काम हुआ. शर्मा ने सवाल उठाया “संचालक तनुजा सलाम आखिर किस नेता के कहने पर काम कर रही हैं, इसकी जांच होनी चाहिए.” उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष जांच और सच्चाई सामने आना जरूरी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button