February 24, 2026 2:53 pm
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...
पंजाब

पंजाब के इस Highway पर सफर करने वाले लोग सावधान, आ सकती है बड़ी परेशानी

तलवाड़ा: हाईवे से गुजरते भैंसों के झुंड वाहनों सवारों को भारी परेशानी पैदा करते हैं, वहीं प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोया हुआ है। उसे लोगों की पेरशानी से कोई वास्ता नहीं रह गया है। तलवाड़ा से लेकर दसूहा तक इन भैंसों के मालिक जहां से दिल करता है वहीं से अपनी भैंसों के झुंड लेकर चल पड़ते हैं जिन्हें न जाने क्यों देख कर भी अनदेखा किया जा रहा है।

फिर चाहे वह नहर का किनारा हो लिंक रोड हो। अथवा हाईवे हो। इन स्थानों पर 100, 200 भैंसों के गुजरने के कारण काफी लंबे समय जहां जाम लग जाता है वहीं वाहन सवारों व अन्य लोगों को परेशानी होती है। सड़कों पर भैंसों के झुंड बनाकर चलने से वाहन सवारों को अपने व्यापारिक स्थल, कार्यालयों में पहुंचने में देर हो जाती है। वहीं स्कूल-कालेजों को जाने वाले विद्यार्थियों को भी मुश्किल होती है। इसके अलावा एम्बुलैंस वालों को भी अस्पताल पहुंचने में देर हो जाती है। वाहन सवारों व विद्यार्थियों की इस समस्या की ओर से प्रशासन को ध्यान नहीं है।

वहीं अगर कोई झुंड में से अपनी गाड़ी जा फिर बाइक निकलना चाहे तो उसे हर वक्त यह खतरा रहता है कि इधर से भैंस आकर उन्हें टक्कर न मार दे। इतना ही नहीं बाइक सवारों को भैंसें गोबर से और मल मूत्र से लिपट पूछे अक्सर मार देते हैं जिससे कपड़े तो दागदार होते ही हैं साथ में बदबू भी फैली रहती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रास्ता जाम कर चलने वाले भैंसों के लिए भी कोई ट्रैफिक नियम बनाया जाए, ताकि यह बिना कारण हाईवे अवरोध न कर सके और लोगों को सुविधा रहे।

Related Articles

Back to top button