February 12, 2026 8:08 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
मध्यप्रदेश

खरगोन में सरकार के खिलाफ नारेबाजी, गोमांस को GST से कर मुक्त करने के फैसले पर विहिप-बजरंग का जंगी प्रदर्शन

खरगोन: केंद्र सरकार द्वारा गौमांस को जीएसटी से कर मुक्त किए जाने के फैसले के विरोध में खरगोन में आज विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।

विहिप और बजरंग दल ने ज्ञापन में सरकार से मांग की है कि गौमांस पर कर मुक्त करने की अधिसूचना को तुरंत रद्द किया जाए और प्रदेश में चल रहे सभी बूचड़खानों को बंद किया जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों को अनसुना किया गया तो हिंदू समाज व्यापक आंदोलन करेगा।

विहिप-बजरंग दल के जिला मंत्री विवेक सिंह तोमर ने कहा, “एक ओर सरकार खुद को हिंदुओं की सरकार कहती है और दूसरी ओर ऐसे फैसले लेकर हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रही है। यदि जल्द स्पष्टीकरण और कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन पूरे देश में किया जाएगा।” प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

Related Articles

Back to top button