February 23, 2026 9:32 am
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...
पंजाब

ED दफ्तर में बयान दर्ज करवाकर जा रहे कारोबारी पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

जालंधर में ED के दफ्तर में बयान दर्ज करवा कर निकले एक गवाह पर रास्ते में हमला करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर बठिंडा के रियल एस्टेट कारोबारी गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया कि कुछ बदमाशों ने उनका रास्ता रोका और उन्हें निशाना बनाया, जिससे वह घायल हो गए।

गुरमीत सिंह ने पुलिस को बताया कि 23 सितंबर को जब वह जालंधर में ईडी दफ्तर से बाहर आए, तो उन्हें एक विदेशी नंबर से धमकी भरी कॉल मिली थी। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि उन्होंने बलजिंदर सिंह के खिलाफ बयान दिया तो अंजाम भुगतना पड़ेगा। इस घटना के बाद जब वह मलेरकोटला रोड की ओर बढ़ रहे थे, तो डेहलों चौक पर दो बाइक पर सवार चार लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली।

हमलावरों ने पहले उनकी कार को तोड़ा और फिर उन्हें बाहर निकालकर मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने फोन पर उन्हें बलजिंदर सिंह से बात कराई, जिसने दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया। इनकार करने पर उनके चेहरे और सिर पर पिस्तौल के बट से वार किए गए। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने हवा में दो गोलियां भी चलाईं और 30 हजार रुपये नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।

गुरमीत सिंह ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने बलजिंदर सिंह और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button