मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की सरकार ने राज्य में 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किया. अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश मंगलवार को जारी किया गया. इसमें सात महिलाओं को जिलों की कमान सौंपी गई है. अब इसके साथ ही राज्य के 55 जिलों में 17 महिलाएं कलेक्टर हैं. यानी एक तिहाई जिलों की कमान महिलाओं के पास है. पन्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, आलीराजपुर, डिंडोरी, निवाड़ी और रतलाम जैसे सात जिलों की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है. इसी कड़ी में डिंडौरी की कलेक्टर नेहा मारवा और सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की आयुक्त बनाई गई हैं. मंत्रालय […]
मध्य प्रदेश की सीएम मोहन यादव की सरकार ने राज्य में 24 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किया. अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश मंगलवार को जारी किया गया. इसमें सात महिलाओं को जिलों की कमान सौंपी गई है. अब इसके साथ ही राज्य के 55 जिलों में 17 महिलाएं कलेक्टर हैं. यानी एक तिहाई जिलों की कमान महिलाओं के पास है.
पन्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, आलीराजपुर, डिंडोरी, निवाड़ी और रतलाम जैसे सात जिलों की महिलाओं को जिम्मेदारी दी गई है. इसी कड़ी में डिंडौरी की कलेक्टर नेहा मारवा और सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन भोपाल नगर निगम की आयुक्त बनाई गई हैं. मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, एक बार में आठ-दस से ज्यादा महिलाओं को कभी भी कलेक्टर नहीं बनाया गया.
इन जिलों की कलेक्टर महिलाएं
अब 17 महिलाएं जिले की जिलाधिकारी बन गई हैं. उषा परमार को पन्ना, रजनी सिंह को नरसिंहपुर, नीतू माथुर को अलीराजपुर, अंजू पवन भदौरिया को डिंडौरी, जमुना भिडे को निवाड़ी, मिशा सिंह को रतलाम और नरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले को सिवनी जिले की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं अभी नर्मदापुरम में सोनिया मीना, मैहर में रानी बाटड जिलाधिकारी हैं.
इसी तरह से रीवा में प्रतिभा पाल, ग्वालियर में रूचिका चौहान, मंदसौर में अदिति गर्ग, आगर मालवा में प्रीति यादव, शाजापुर में ऋजु बाफना, बडवानी में जयति सिंह, खरगोन में भव्या मित्तल और झाबुआ में नेहा मीना जिलाधिकारी हैं. भिंड के कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव हटा दिए गए हैं. भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से विवाद के बाद संजीव श्रीवास्तव हटा दिए गए हैं.
कलेक्टर और एमएलए में हो गई थी तनातनी
अब संजीव श्रीवास्वत को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव बनाए गए हैं. बता दें कि किसानों को खाद नहीं मिलने और रेत चोरी के कथित मामलों नरेंद्र सिंह कुशवाहा और संजीव श्रीवास्तव आमने-सामने आ गए थे. संजीव श्रीवास्तव ने भाजपा विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा को उंगली दिखा दी थी. इस पर पर विधायक ने मुक्का तान दिया था. ये विवाद भोपाल तक पहुंचा था.
मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार
March 15, 2026
CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब
March 15, 2026
छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में
March 15, 2026
बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?
March 15, 2026
“जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?
March 15, 2026
Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?
March 15, 2026
तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?
March 15, 2026
शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार
March 14, 2026
“सिंहस्थ 2028 में जूना अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा किन्नर अखाड़ा”—महामंडलेश्वर लक्ष्मीनारायण का उज्जैन में बड़ा ऐलान; सीएम मोहन यादव से करेंगे ये खास मांग!
March 14, 2026
LPG का हाहाकार! गैस एजेंसियों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, खाली सिलेंडर लेकर भटक रहे लोग; जानें क्यों ठप हुई सप्लाई?