February 22, 2026 8:09 pm
ब्रेकिंग
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्... Lucknow University News: मस्जिद सील करने के आरोप पर लखनऊ विश्वविद्यालय में बवाल, छात्रों का भारी हंग... Bhojpur News: जयमाला से पहले बेहोश हुई दुल्हन, बारात लेकर लौटा दूल्हा; भोजपुर में शादी की खुशियां मा... Kota Road Accident: कोटा में भीषण सड़क हादसा, महाकाल दर्शन कर लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल
खेल

IND vs WI: एशिया कप फेल के बाद शुभमन गिल का बड़ा फैसला, 3 खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस से किया इनकार

एशिया कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया का अगला लक्ष्य वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतना है. टेस्ट सीरीज का आगाज 2 अक्टूबर से हो रहा है और इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने तैयारी भी शुरू कर दी है. मंगलवार को पूरी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में प्रैक्टिस की जहां बेहद ही खास बात देखने को मिली. इस प्रैक्टिस सेशन को सभी खिलाड़ियों ने अटैंड किया बस तीन खिलाड़ी इसमें नहीं जुड़े. जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल तीनों ने ही रेस्ट किया. दूसरी ओर कप्तान शुभमन गिल ने एशिया कप में बल्ले से नाकामी के बाद प्रैक्टिस के दौरान बड़ा फैसला लिया.

गिल ने लिया बड़ा फैसला

शुभमन गिल पूरे एशिया कप में फेल रहे, उनके बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला. लेकिन ये खिलाड़ी अब वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करता नजर आया. शुभमन गिल ने अहमदाबाद में लगातार अपने नेट्स बदले. वो पेस और स्पिन के खिलाफ तैयारी करते नजर आए. थ्रो डाउंस के खिलाफ भी उन्होंने अभ्यास किया. लेकिन यहां अहम बात ये है कि गिल को बैटिंग करने में दिक्कत आई. गेंद उनके बल्ले के करीब से निकली, वो कई बार गेंद को मिडिल नहीं कर पाए जो कि उनके लिए चिंता की बात है.

ये खिलाड़ी रंग में दिखे

शुभमन गिल भले ही रंग में ना हों लेकिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल रंग में दिखाई दिए. ध्रुव जुरेल ने भी नेट्स पर बेहतरीन बल्लेबाजी की. साई सुदर्शन और पडिक्कल ने भी अच्छी बैटिंग की. गेंदबाजी की बात करें तो सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने नेट्स पर 45 मिनट तक अभ्यास किया. बता दें वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. पिछली घरेलू सीरीज में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से 0-3 से हार झेलनी पड़ी थी, जिसने उसके वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को तोड़ दिया था.

Related Articles

Back to top button