February 23, 2026 5:50 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

विजयदशमी पर बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के विवादित बोल, बोलीं “सरकार और समाज दोनों में है रावण”

मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर : राजनीति में शब्दों की मर्यादा काफी अहम होती है. अक्सर राजनेता इस मर्यादा को तोड़ते नजर आते हैं. मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के सोनहत में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस दौरान बीजेपी की विधायक रेणुका सिंह ने विवादित बयान दे डाला. उन्होंने मंच से कहा कि सरकार में भी रावण है औऱ समाज में भी रावण है.

रेणुका सिंह के बयान पर मचा हंगामा: रेणुका सिंह के इस बयान पर अब सियासी हंगामा मच गया है. रेणुका सिंह ने कहा कि सरकार में रावण है तो यह बड़ा सवाल है कि सरकार में रावण कौन है. दूसरी ओर समाज को लेकर इस तरह की टिप्पणी को भी लोग गलत ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि समाज तो खुद राजनीति की नींव है, ऐसे में समाज में रावण बताना बेहद आपत्तिजनक है.

कांग्रेस ने साधा निशाना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के इस बयान पर कांग्रेस ने निशाना साधा है. पूर्व विधायक गुलाब कमरो ने रेणुका सिंह से पूछा है कि अब सवाल उठता है दीदी, अगर सरकार में रावण है तो आखिर कौन है वो रावण जो जनता का हक निगल रहा है ?

गुलाब कमरो ने रेणुका सिंह से पूछे सवाल: गुलाब कमरो ने कहा जनता पूछ रही है कि क्या ये महज़ राजनीतिक बयान है या सचमुच सत्ता के गलियारों में बैठे किसी दस सिर वाले भ्रष्टाचार के प्रतीक की तरफ इशारा है? कमरो ने कहा कि दीदी, तीर चलाया है तो नाम भी बताइए वरना ये बयान जनता को छलावा ही लगेगा.

जनता पूछ रही सवाल: मनेंद्रगढ़ की जनता इस पर पूछ रही है कि आखिर सरकार और समाज में कौन रावण हैं. आखिर विधायक का इशारा किस ओर है. क्या उनका निशाना सत्ता पक्ष की ओर है, या विपक्ष के भीतर छिपे किसी नेता की तरफ? सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर समाज में रावण मौजूद है तो आखिर किसके संरक्षण में वह पल–बढ़ रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button