February 23, 2026 9:14 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी की हत्या, दल्लीराजहरा में खून से लथपथ मिली लाश

बालोद: दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. वार्ड क्रमांक 17 में गुरुवार देर रात स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ महिला कर्मचारी की लाश उसके ही घर के अंदर खून से सनी हुई मिली. मामले में मृतका के देवर को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल को सील कर दिया है और फॉरेंसिक जांच के बाद ही हत्या की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.

पति की मौत के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति: मृतका का नाम प्रीति सेमरे (35 वर्ष) है. वह स्वास्थ्य विभाग में स्वीपर पद पर कार्यरत थीं और वर्तमान में 100 बिस्तर अस्पताल दल्लीराजहरा में पदस्थ थीं. प्रीति को यह नौकरी उनके पति की मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के अंतर्गत जुलाई 2024 में मिली थी.

घर में ही हुई वारदात: गुरुवार देर रात प्रीति का शव उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में मिली. मृतका के घर में मौजूदगी के दौरान ही उसके देवर अमन सेमरे पर हत्या का आरोप है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमन को हिरासत में ले लिया है. प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मामले में गहराई से छानबीन जरूरी है.

पुलिस और फॉरेंसिक जांच: घटना की गंभीरता को देखते हुए दल्लीराजहरा पुलिस ने पूरे मकान को सील कर दिया है. फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले सुरागों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर वास्तविक परिस्थितियां सामने आएंगी. आरोपी से पूछताछ जारी है, जिसके बाद हत्या के पीछे छिपे कारणों का खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button