February 25, 2026 1:40 am
ब्रेकिंग
वनांचल क्षेत्रो के विकास को नई रफ्तार सभी वर्ग व क्षेत्रो का समावेश- विधायक गोमती साय Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग...
मनोरंजन

KGF स्टार यश का बड़ा कदम: ‘टॉक्सिक’ के बाद अब साई-फाई फिल्म में दिखेंगे, इस मशहूर डायरेक्टर पर जताया भरोसा

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय से सभी का दिल जीतने वाले एक्टर यश अब हिंदी और इंग्लिश की ऑडियंस के बीच भी काफी चर्चा में रहते हैं. अब हर शख्स बस यही जानना चाहता है कि आखिर रॉकी भाई की अगली फिल्म कब आएगी. केजीएफ चैप्टर 1 के बाद उन्होंने फैंस को लंबा इंतजार कराया. लेकिन जब केजीएफ चैप्टर 2 आई तो इस फिल्म ने कमाल ही कर के दिखा दिया. यश ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को जो ऊंचाइयां दी वो इसके पहले और कोई नहीं दे सका. अब इस काम को कांतारा फिल्म के साथ ऋषभ शेट्टी आगे बढ़ा रहे हैं.

फिलहाल यश की बात करें तो केजीएफ चैप्टर 2 के बाद से एक्टर की कोई भी बड़ी फिल्म नहीं आई है. फिलहाल वे दो बड़ी फिल्मों का हिस्सा हैं. इसके अलावा वे एक और फिल्म में नजर आ सकते हैं. उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ी डिटेल सामने आई है जिसे सुन साउथ एक्टर के फैंस का उत्साह दुगुना हो सकता है.

किस डायरेक्टर से हाथ मिलाने जा रहे हैं यश?

पिछले कुछ समय से ऐसी रिपोर्ट्स आ रही थीं कि साउथ एक्टर यश अब फिल्म डायरेक्टर पीएस मिथरन की मूवी का हिस्सा हो सकते हैं. अब इसपर अपडेट आ गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो मिथनर ने स्क्रिप्टिंग पूरी कर ली है. ये फिल्म उन्होंने यश के लिए ही लिखी है और ये एक एक्सपेरिमेंटल साई-फाई फिल्म हो सकती है. हालांकि फिल्म पर अभी प्रारंभिक काम ही शुरू किया गया है और इसे लेकर मेकर्स किसी भी तरह की जल्दबाजी में नजर नहीं आ रहे हैं. अभी इस फिल्म को लेकर कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो जल्द ही इसपर कोई अनाउंसमेंट आ सकती हैं.

किन-किन फिल्मों का हिस्सा हैं यश?

साउथ सुपरस्टार यश की बात करें तो वे मौजूदा समय में देश की सबसे बड़ी फिल्म रामायण का हिस्सा हैं. इस फिल्म का बजट 4000 करोड़ का बताया जा रहा है. फिल्म में वे रावण के लीड विलेन के रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर आएगा और इसका दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर जारी किया जाएगा. इसके अलावा वे टॉक्सिक फिल्म का हिस्सा हैं. उनकी ये फिल्म भी साल 2026 में ही रिलीज की राह देख रही है. ऐसे में अब अगर यश इस फिल्म से जुड़ जाते हैं तो आने वाले वक्त में उनके पास रिलीज को 4 बड़ी फिल्में हो जाएंगी. मतलब यश के फैंस की तो चांदी ही चांदी है.

Related Articles

Back to top button