February 23, 2026 4:45 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश का कहर: 17 ने गंवाई जान, जगह-जगह भूस्खलन से सड़क संपर्क टूटा

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में रविवार को बारिश के कारण हुए भूस्खलन से भारी तबाही हुई है. भूस्खलन में अब तक 17 लोगों की जान जा चुकी है. जबकि कई लोग घायल हुए हैं. निचले इलाकों में भारी बारिश की वजह से जलस्तर तेजी बढ़ रहा है. हालांकि प्रभावित इलाकों में राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है. भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में स्थित बेहद गंभीर बनी हुई. लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है. सिक्किम से सड़क संपर्क टूट और सिलीगुड़ी-मिरिक का सीधा संपर्क भी टूट गया है. वहीं पानी के तेज बहाव की वजह से दुधिया पुल भी ढह गया. ऋषिखोला और पेडांग में भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. दार्जिलिंग में हुई आपदा पर पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने दार्जिलिंग में हुई आपदा पर दुख जताया है.

राज्य के अलग-अलग इलाकों में हो रही भारी बारिश और भूटान की वांगचू नदी का बढ़ता जलस्तर बंगाल के लोगों के लिए मुश्किल बन सकता है. भूटान के अधिकारियों ने चेताया है कि वांगचू नदी का जल बांध के ऊपर बह रहा है. लगातार नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से उत्तरी बंगाल में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है. भूटान ने इस संबंध में बंगाल सरकार से किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा है.

दरअसल, भूटान बंगाल के उत्तर में स्थित है जिसकी वजह से उत्तरी बंगाल में मुश्किल बढ़ने की संभावना अधिक जताई जा रही है. वहीं, वांगचू नदी का नीचे की ओर बहने वाला पानी बंगाल के जलपाईगुड़ी और कूचबिहार ज़िलों को प्रभावित करेगा. पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण कई इलाके जलमग्न हैं.

बांध के ऊपर से बह रहा पानी

भूटान के थिम्पू स्थित राष्ट्रीय जल विज्ञान एवं मौसम विज्ञान केंद्र ने चेताया है कि ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन से जानकारी मिली है कि ताला हाइड्रोपावर बांध के गेट नहीं खुल पाए हैं, जिसकी वजह से नदी का पानी बांध के ऊपर बह रहा है. ड्रुक ग्रीन पावर कॉर्पोरेशन जलविद्युत स्टेशन भूटान में वांगचू नदी पर स्थित है, जिसे भारत में प्रवेश करने के बाद रैदक के नाम से जाना जाता है. वांगचू नदी बांग्लादेश में प्रवेश करने से पहले बंगाल से होकर बहती है.

भूटान ने जारी की चेतावनी

भूटान की ओर से ये चेतावनी ऐसे समय पर आई है, जब दार्जिलिंग में भारी बारिश के कारण कई इलाकों जलमग्न हैं और भूस्खलन का सामना कर रहे हैं. सिक्किम से सड़क संपर्क टूट गया है. सड़क संपर्क टूटने से दार्जिलिंग में बड़ी संख्या में पर्यटक फंसे हुए हैं. इस आपदा में अह तक करीब 17 लोगों की जान गई है.

भारी बारिश की वजह से तीस्ता, जलढाका और तोरसा नदियां का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. मौसम विभाग ने बारिश और बाढ़ को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. सड़क मार्ग बहने की वजह से सिलीगुड़ी-मिरिक का सीधा संपर्क टूट गया है. वहीं भारी बारिश और तेज बहाव की वजह से दुधिया पुल टूट गया है. ऋषिखोला और पेडांग में भूस्खलन के कारण कई सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है.

पीएम ने जताया दुख

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि दार्जिलिंग में एक पुल दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत दुःखी हूं. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदना. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. आगे लिखा कि भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर दार्जिलिंग और आसपास के इलाकों की स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है. सरकार प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

राष्ट्रपति ने भी जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण हुई जनहानि दुखद है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करती हूं. मैं बचाव एवं राहत कार्यों की सफलता की प्रार्थना करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करती हूं.

Related Articles

Back to top button