February 12, 2026 6:45 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
दिल्ली/NCR

ED के शिकंजे में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान: हाई कोर्ट में याचिका दायर, मुकदमा चलाने की मांग तेज

आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाल हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है. दरअसल यह पूरा मामला दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े 36 करोड़ रुपये की संपत्ति की खरीद में कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है. ED ने इसी मामले में हाई कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका के जरिए ईडी ने विधायक के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी देने की मांग की गई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए निचली अदालत को निर्देश दिया है कि वह ईडी की स्वीकृति को रिकॉर्ड में लेने के आवेदन पर विचार करे. बताया जा रहा है कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद निचली अदालत इसे मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि निचली अदालत ईडी के इस आवेदन को स्वीकार करने के बाद मुकदमा चलाने की मंजूरी दे सकती है.

ED की एक याचिका खारिज

हाई कोर्ट में शुक्रवार को हुई सुनवाई के दौरान जस्टिस रविंदर डुडेजा ने इस मामले में निचली अदालत को दिशा-निर्देश दिए. हालांकि, हाई कोर्ट ने ईडी की उस अर्जी को खारिज कर दिया जिसमें उसने पुनरीक्षण याचिका पर शीघ्र सुनवाई की मांग की थी. यह मामला अब 18 दिसंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए लिस्ट किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

बताया जाता है कि 2024 में 29 अक्टूबर को ED ने विधायक अमानतुल्लाह खान और उनकी दूसरी पत्नी मरियम सिद्दीकी के खिलाफ चार्जशीट दायर की थी. इसके बाद ED ने विधायक को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था. इस पूरे मामले में मरियम को बिना गिरफ्तार किए ही चार्जशीट दायर कर दी गई थी. कोर्ट ने कहा था कि उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं है, इस वजह से उन पर मुकदमा चलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. वहीं मरियम के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलने के कारण उन्हें बरी कर दिया गया था.

ED ने विधायक और उनकी पत्नी लगाए हैं कई आरोप

ED ने इस मामले में कोर्ट में सुनवाई के दौरान बताया कि भ्रष्टाचार से अर्जित आय को संपत्तियों में निवेश किया गया था. ED ने आरोप लगाया है कि ये सभी संपत्तियां अमानतुल्लाह खान की दूसरी पत्नी मरियम सिद्दीकी के नाम पर खरीदी गई थीं. ED ने आरोप लगाया था कि आप विधायक की पत्नी के नाम 36 करोड़ रुपये की संपत्ति खरीदी गई, जिसमें करीब 27 करोड़ रुपये नकद भुगतान किए गए थे. इस पर कोर्ट ने ED से मरियम के खिलाफ सबूत मांगा, जिसे वह नहीं दिखा सकी.

Related Articles

Back to top button