March 6, 2026 5:54 pm
ब्रेकिंग
बंगाल चुनाव 2026 के लिए BJP का 'मास्टरप्लान': 85 मुस्लिम बहुल सीटों के लिए तैयार की अलग रणनीति, ममता... जम्मू-कश्मीर में आतंकी घुसपैठ का बड़ा खतरा: सीमा पार 70 से ज्यादा आतंकी सक्रिय, खुफिया एजेंसियों ने ... Shahbaz Confession Wife Murder Case: ‘मैं कहकशा को पसंद नहीं करता था...’, शादी के 4 महीने बाद ही शहब... झारखंड में भी 'शीश महल' पर रार! हेमंत सोरेन के आवास पर बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, क्या केजरीवाल की रा... उत्तराखंड की नई पहचान! टिहरी झील को स्पोर्ट्स और टूरिज्म केंद्र बनाने के लिए ₹1300 करोड़ की बड़ी योज... दिल्ली में 'फांसी घर' विवाद: केजरीवाल ने भाजपा को घेरा, बोले- स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का मजाक... Tarun Murder Case: दिल्ली: उत्तम नगर में तरुण की हत्या के बाद भारी बवाल; उग्र भीड़ ने फूंकी कारें, इ... UPSC रिजल्ट में हरियाणा के एकांश ढुल ने गाड़े सफलता के झंडे; हासिल की ऑल इंडिया तीसरी रैंक, CM सैनी ... महाराष्ट्र में किसानों की बल्ले-बल्ले! फडणवीस सरकार ने किया कर्जमाफी का ऐलान, जानें किन किसानों को म... Stock Market Crash Today: शेयर बाजार लहूलुहान! कच्चे तेल की कीमतों ने बिगाड़ा खेल, मात्र 6 घंटे में ...
हरियाणा

IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में बड़ा एक्शन: चंडीगढ़ पुलिस ने बनाई SIT, अब ये अफसर खंगालेंगे सबूत

हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार सुसाइड केस में चंडीगढ़ पुलिस ने एक SIT टीम का गठन किया है. अब ये टीम आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार केस की जांच करेगी. आईजीपी चंडीगढ़ पुष्पेंद्र कुमार की अध्यक्षता में इस टीम का गठन किया गया है. वहीं आईपीएस कंवरदीप कौर, आईपीएस केएम प्रियंका, डीएसपी चरणजीत सिंह विर्क, एसडीओपी गुरजीत कौर और इंस्पेक्टर जयवीर सिंह राणा इस टीम में हैं.

वहीं हरियाणा के IAS अधिकारी डी. सुरेश आज IPS वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे. इस दौरान डी. सुरेश ने कहा कि संविधान ने हमें अधिकार दिए गए हैं, लेकिन वो अधिकार हमे नहीं दिए जा रहे. इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई. वाई पूरन कुमार पर दबाव बनाने वाले डीजीपी और रोहतक के एसपी को क्यों तुरंत गिरफ्तार नहीं किया जा रहा?

IAS अधिकारी ने उठाए सवाल

IAS अधिकारी डी. सुरेश ने कहा कि इस मामले को लेकर हम लोग चंडीगढ़ के डीजीपी और चंडीगढ़ के मुख्य सचिव से बात करेंगे. जब हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर गैरकानूनी तरीके से किसी को गिरफ्तार कर सकते हैं तो उनको गिरफ्तार क्यों नहीं किया जा रहा. एक शख्स जो दलितों से नफरत करता है और उन्हें सताने के लिए लगा रहता है. उसके खिलाफ और रोहतक SP के खिलाफ क्यों FIR नहीं की जा रही, जबकि उन्होंने ही वाई पूरन कुमार को आत्महत्या के लिए उकसाया.

पोस्टमार्टम के लिए परिवार तैयार नहीं

फिलहाल IPS वाई पूरन कुमार सुसाइड मामले में परिवार पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है. परिवार चाहता है कि जो एफआईआर चंडीगढ़ पुलिस ने दर्ज की है, उसे संशोधित किया जाए. उसके बाद ही वो पोस्टमार्टम पर विचार करेंगे और खास तौर पर हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के एसपी नरेंद्र बिजराणिया के खिलाफ बाय नेम एफआईआर में नाम दर्ज किए जाए.

अमनीत पी कुमार से मिले NCSC के चेयरमैन

वहीं नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स (NCSC) के चैयरमेन किशोर मकवाना भी आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार के घर पहुंचे. उन्होंने वाई पुरन कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार से मुलाकात की. नेशनल कमीशन फॉर शेड्यूल्ड कास्ट्स की तरफ से हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस जारी किया गया है. इसके साथ चंडीगढ़ के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी नोटिस जारी किया गया है.

Related Articles

Back to top button