बीजापुर IED ब्लास्ट, कोबरा 206 का हेड कॉन्सटेबल घायल
बीजापुर: आज सुबह बीजापुर जिले के पुजारीकांकेर स्थित एफओबी (FOB) से सुरक्षा बलों की एक टीम एरिया डॉमिनेशन पर निकली हुई थी. जवान सड़क किनारे और जंगल में नक्सलियों के प्लांट IED की तलाश कर रहे थे. तभी IED विस्फोट हो गया. जिससे कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया.
घायल जवान को भेजा गया हायर सेंटर: घटना उस समय हुई जब टीम घने जंगल के रास्ते गश्त कर रही थी. अचानक हुए धमाके से इलाके में हलचल मच गई. साथी जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए घायल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और प्राथमिक उपचार दिया. बाद में जवान को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया. पुलिस अधीक्षक डॉ जीतेन्द्र यादव ने बताया कि घायल जवान की हालत सामान्य और खतरे से बाहर है.
जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी: घटना के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है ताकि माओवादियों के मूवमेंट का पता लगाया जा सके. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नक्सलियों की यह हरकत उनकी हताशा को दर्शाती है. लगातार हो रही सुरक्षा कार्रवाईयों से उनके नेटवर्क पर दबाव बना हुआ है. बीजापुर में सुरक्षाबल क्षेत्र को माओवादियों से मुक्त कराने के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं.
बस्तर में साल 2025 में IED ब्लास्ट की घटनाएं
10 अक्टूबर: बीजापुर में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में आदिवासी बच्चा घायल
9 अक्टूबर: नारायणपुर में 5 किलो का आईईडी बरामद, बीडीएस ने किया नष्ट
4 अक्टूबर: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED विस्फोट, महिला नक्सली घायल
29 सितंबर: अबूझमाड़ में भारी मात्रा में आईईडी बरामद, 5 विस्फोटक को किया नष्ट
29 सितंबर: बीजापुर में 10 किलो का आईईडी बरामद
30 अगस्त: बीजापुर के गोरना और मनकेली के बीच 10 किलो का आईईडी बरामद
18 अगस्त: बीजापुर IED ब्लास्ट में जवान शहीद
14 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में जवान जख्मी
5 अगस्त: बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट में ग्रामीण घायल
20 जुलाई: भोपालपट्टनम में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में नाबालिग घायल
14 जुलाई: बीजापुर के मद्देड़ थाना क्षेत्र में IED पर पड़ा पैर, चार घायल
2 जुलाई: बीजापुर में पुटु बीनने के लिए गया ग्रामीण आईईडी की चपेट में आया
9 जून: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में ASP शहीद
30 मई : बीजापुर के मद्देड़ नेशनल पार्क में आईईडी ब्लास्ट, 3 ग्रामीण घायल.
6 मई : बीजापुर IED ब्लास्ट में CRPF अधिकारी घायल.
26 अप्रैल: बीजापुर में डीआरजी का जवान IED ब्लास्ट की चपेट में आया.
21 अप्रैल: बीजापुर IED ब्लास्ट, सीएएफ जवान शहीद
9 अप्रैल: बीजापुर में IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल.
7 अप्रैल : अबूझमाड़ के जंगल में IED ब्लास्ट, एक ग्रामीण घायल
4 अप्रैल : नारायणपुर में नक्सलियों का आईईडी ब्लास्ट, 1 की मौत, एक घायल
30 मार्च : बीजापुर नक्सल एनकाउंटर के दूसरे दिन IED ब्लास्ट, महिला की मौत
28 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, बस्तर फाइटर्स का जवान घायल. बीजापुर के चेरपाल पालनार में 45 किलो का IED बरामद
23 मार्च : बीजापुर में एसटीएफ की गाड़ी IED ब्लास्ट की चपेट में 2 जवान घायल
20 मार्च : बीजापुर में गंगलूर के कुरचोली और भीमाराम 3 आईईडी बरामद. अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, 2 जवान घायल
7 मार्च : नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट, मजदूर की मौत, एक घायल
21 फरवरी: अबूझमाड़ में आईईडी ब्लास्ट, डीआरजी जवान घायल
15 फरवरी : बीजापुर में IED ब्लास्ट, जवान घायल
18 जनवरी : नारायणपुर आईईडी विस्फोट में बीएसएफ के 2 जवान घायल
16 जनवरी: बीजापुर में आईईडी विस्फोट, दो कोबरा कमांडो घायल
12 जनवरी: सुकमा आईईडी ब्लास्ट में 10 साल की बच्ची घायल, बीजापुर में दो पुलिसकर्मी घायल
10 जनवरी : ओरछा में प्रेशर आईईडी विस्फोट की 2 घटनाएं, ग्रामीण की मौत, 3 घायल
06 जनवरी : बीजापुर मे आईईडी ब्लास्ट कर गाड़ी उड़ाई, 8 जवान शहीद
3 जनवरी : बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी के 3 जवान घायल





