February 13, 2026 7:22 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
पंजाब

रोजी-रोटी पर संकट: ‘हार्ट अटैक परांठे वाले’ को धमकी! दुकान बंद कराने की साजिश? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, इंसाफ के लिए लगाई गुहार

पंजाब के जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित मशहूर हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान मालिक वीर दविंदर सिंह का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है. हार्ट अटैक पराठे वाला दुकान के मालिक वीर दविंदर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोमवार देर रात पुलिस और दविंदर के बीच एक बार फिर तनातनी हुई. दुकान के मालिक वीर दविंदर सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार कर रही है.

दविंदर सिंह ने एक वीडियो जारी कर कहा कि पुलिस देर रात उनकी दुकान पर पहुंची और उनके साथ बदसलूकी की. वीर दविंदर ने बताया कि दिवाली की रात पुलिस की गाड़ियां भी उनकी दुकान के बाहर आईं और उनकी 60 वर्षीय अमृतधारी मां के साथ बदसलूकी की गई. उन्होंने कहा कि उनकी कभी भी हत्या हो सकती है. क्योंकि पुलिस रोजाना उन्हें परेशान करने आती है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की मांग

दविंदर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि वह पूरी तरह से उम्मीद खो चुके हैं. दविंदर ने कहा कि वह युवाओं के लिए काम कर रहे हैं और रोज़गार पैदा कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें काम नहीं करने दे रही है. वह रोज आकर उन्हें धमकाते हैं और उनकी दुकान बंद कराने की कोशिश करते हैं. दविंदर ने दो वीडियो शेयर करके पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

एक वीडियो में वह पुलिस से बहस करते और गुस्से में अपनी बात रखते नजर आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि दिवाली की रात मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके साथ मारपीट और गाली -गलौज की. स्थानीय लोगों के मुताबिक हार्ट अटैक पराठे वाले की दुकान देर रात तक खुली रहती है, जिसके कारण पुलिस और स्थानीय प्रशासन के बीच झड़प हुई. मामले की जांच जारी है.

कौन हैं हार्ट अटैक परांठा वाले वीर दविंदर?

वीर दविंदर ने कुछ समय पहले रात रेहड़ी पर घी वाले पराठे बनाना शुरू किया था.धीरे-धीरे उनके पराठे इतने लोकप्रिय हो गए कि रात में उनके आस-पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होने लगे. उनके कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. वीर दविंदर पहले जालंधर के मॉडल टाउन स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करते थे. फिर उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया.

एक फूड ब्लॉगर ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जो वायरल हो गया. इसके बाद वह पूरे शहर में मशहूर हो गए. हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने परिवार के साथ दविंदर सिंह के पराठे का स्वाद लेते नजर आए थे. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं, जिसके बाद से वीर दविंदर और ज्यादा मशहूर हो गए थे.

Related Articles

Back to top button