February 23, 2026 6:25 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
दिल्ली/NCR

सौरभ भारद्वाज का बड़ा हमला: दिल्ली में ‘आर्टिफिशियल रेन’ सिर्फ ड्रामेबाजी थी, क्लाउड सीडिंग हो ही नहीं सकती

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज प्रदूषण को लेकर दिल्ली की रेखा सरकार पर लगातार हमलावर बने हुए हैं. वो क्लाउड सीडिंग को लेकर भी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. आर्टिफिशियल रेन को लेकर उन्होंने आज भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारद्वाज ने सरकार पर आर्टिफिशियल रेन के नाम पर ड्रामा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसमें आम लोगों का पैसा खर्च किया जा रहा है. दिल्ली में कृत्रिम बारिश हो ही नहीं सकती. इसके वैज्ञानिक कारण हैं.

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जनता को बेवकूफ बनाने के लिए सरकार ने आर्टिफिशियल रेन की बात की. 27 अक्टूबर को बादल थे और उन्हीं को देखकर इन्होंने कृत्रिम बारिश की बात की. वैज्ञानिकों ने कहा है कि क्लाउड सीडिंग होते ही 15 मिनट में बारिश हो जाती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इन्होंने उस टाइम को बढ़ा लिया. कहीं भी एक बूंद बारिश नहीं हुई.

आप नेता ने आगे कहा कि शाम 4 बजे फिर क्लाउड सीडिंग कराई गई, लेकिन बारिश नहीं हुई. ये सब करके सरकार न सिर्फ दिल्ली के लोगों के साथ गलत कर रही है, बल्कि वैज्ञानिकों के साथ भी छल कर रही है. हमने भी आईआईटी कानपुर के साथ आर्टिफिशियल रेन को लेकर बात की थी. हम भी ऐसा चाहते थे. केंद्र सरकार ने संसद में इस संबंध में जवाब दिया. सरकार ने 3 बड़े और प्रमुख विभागों (IMD, CAQM और CPCB) से राय ली.

भारद्वाज ने कहा कि तीनों संस्थानों ने बताया कि इसकी जरूरत ही नहीं है. विंटर में क्लाउड सीडिंग की जरूरत नहीं है, अपने आप ही बारिश होगी. ये बात दिसंबर 2024 में कही गई. वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के बादल अपने आप बरस जाते हैं. खर्चा करने की जरूरत नहीं है और जो ऊंच बादल हैं उन्हें एयरक्रॉफ्ट सीड नहीं कर पाएगा. अगर कर भी दिया तो दिल्ली का जो मौसम है उसमें पानी अगर आ भी जाएगा तो वो नीचे आते-आते वापस भांप बन जाएंगे, इसलिए दिल्ली में ये नहीं किया जा सकता है. इसमें जो कैमिकल यूज होता है, उससे लोग बीमार हो सकते हैं. इसलिए केंद्र सरकार कहती है दिल्ली में क्लाउड सीडिंग नहीं हो सकती.

उन्होंने कहा कि जब आप जानते थे कि दिल्ली में कृत्रिम बारिश नहीं हो सकती तो फिर ये सर्कस क्यों खड़ा किया गया. क्यों करोड़ों रुपए खर्च किए गए. देश और दिल्ली को क्यों बेवकूफ बनाया जा रहा है. ये ड्रामेबाजी क्यों हो रही है.

भाजपा ने क्लाउड सीडिंग में भी बड़ा घोटाला किया

आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यह शर्मनाक है कि कल भाजपा ने झूठ बोला कि उन्होंने करोल बाग, मयूर विहार और बुराड़ी में कृत्रिम बारिश करवाई थी. जब हमने जांच की तो पाया कि एक भी बूंद नहीं गिरी. हल्की बारिश तो कहीं भी हो ही जाती है, लेकिन भाजपा असली बारिश का भी श्रेय लेना चाहती है. भाजपा ने क्लाउड सीडिंग में भी बड़ा घोटाला किया है. भाजपा को तो पता ही नहीं कि क्या उपाय करने हैं, क्योंकि वे दिखावे और सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं.

इसलिए नहीं हुई बारिश

28 अक्तूबर को दिल्ली में हुई क्लाउड सीडिंग पर IIT कानपुर के प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ने कहा कि क्लाउड सीडिंग के दौरान बादलों में नमी बहुत कम केवल 15% पाई गई. इतनी कम नमी के कारण बारिश होने की संभावना बहुत कम थी, इसलिए इस बार सफलता नहीं मिली.

Related Articles

Back to top button