March 14, 2026 1:16 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
छत्तीसगढ़

धमतरी में पूर्व सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर से हुई शिकायत

धमतरी: जिले के सिवनीकला में पूर्व सरपंच ईश्वर साहू के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. पूर्व पंचों ने यह आरोप लगाया है और जिला प्रशासन से जांच के लिए शिकायत की है. पूर्व पंचों का आरोप है कि पंद्रहवें वित्त की राशि को फर्जी कार्य योजना बनाकर ट्रांसफर किया गया है. शिकायतकर्ताओं ने इस पूरे मसले की शिकायत जिला कलेक्टर कार्यालय में की है.

“बिना काम हुए लाखों रुपये निकाले गए”: शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना काम पूरा हुए सरकारी मद से पैसों का ट्रांसफर हुआ है. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि काम हुआ ही नहीं है और लाखों रुपए निकाल लिए गए हैं. जिस स्थान पर निर्माण होना था वहां पर कुछ है ही नहीं. जिला प्रशासन ने इस मसले पर कहा है कि शिकायत मिली है. इस पूरे मुद्दे पर जांच कराई जाएगी. अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो पंचायत राज कानून के तहत एक्शन लिया जाएगा.

शिकायतकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप: शिकायतकर्ता टकेश्वर चंद्राकर ने ईश्वर साहू पर आरोप लगाया है कि 15 लाख रुपये की राशि का गबन किया गया है. उन्होंने मीडिया को बताया कि बकलीपारा में पांच लाख रुपये की लागत से सोलर पेयजल टंकी बनी ही नहीं है और इसकी राशि निकाल ली गई है. इसी तरह महावीर चौक पर सोलर मास्क लाइट के कार्य के लिए 1 लाख 14 हजार रुपये की राशि निकाली गई है. यह भी लगाई नहीं गई है. इलाके में पेयजल के लिए नल जल का कार्य नहीं हुआ है.

पूर्व पंच तोषण लाल ने मीडिया को बताया कि प्राथमिक शाला वाटर हार्वेस्टिंग के नाम पर 80 हजार रूपए, हायर सेकेण्डरी व प्राथमिक शाला के पेयजल के लिए 80 हजार रूपए निकाले गए हैं. इसके अलावा पंचायत भवन के लिए फर्नीचर खरीदी के नाम पर राशि का आहरण हुआ है. इसी तरह अन्य 11 कार्य है जिसमें फर्जी तरीके से पैसे निकाले गए हैं. इन सब मुद्दे पर हम कार्रवाई की मांग करते हैं.

अपर कलेक्टर ने जांच की बात कही : पंचों और ग्रामीण की शिकायत पर अपर कलेक्टर रीता यादव ने कहा कि हमने इस केस की जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ को पत्र भेज दिया है. जांच में अगर आरोप सही पाया जाता है. तो आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा. पंचायती राज कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button