April 3, 2026 5:12 pm
ब्रेकिंग
महाकाल की शरण में 'दिग्गज'! केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और उमेश यादव ने टेका मत्था; भस्म आरती म... Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ... राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय ... हापुड़ का 'बंटी-बबली' गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बना... मोतिहारी में 'जहर' बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद ...
पंजाब

Punjab में बेअदबी की शर्मनाक घटना, घर में चल रहे अखंड पाठ के दौरान…

अमृतसर: पंजाब में एक बार फिर बेअदबी की शर्मनाक घटना सामने आई है। मामला अमृतसर के थाना लोपोके के गांव शहूरा से है, जहां गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की गई है। बताया जा रहा है कि, गांव शहूरा निवासी मेजर सिंह के परिवार ने घर में अखंड पाठ का आयोजन किया गया।

इसी बीच गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के प्रधान तरलोचन सिंह सोहल और बाबा सतनाम सिंह ने बताया कि रविवार तड़के लगभग 3 बजे अखंड पाठ के दौरान अचानक एक प्रवासी मजदूर ने ग्रंथी सिंह और श्री गुरु ग्रंथ साहिब की दिशा में चप्पल फेंक दी। यह घटना उस समय हुई जब ग्रंथी पाठ कर रहे थे।

हैरानी की बात ये रहा कि इस दौरान मेजर सिंह के परिवार ने आरोपी प्रवासी मजदूर राजू को घर से भगा दिया। लेकिन इस शर्मनाक घटन की जानकारी ग्रंथी सिंह ने सत्कार कमेटी को दे दी और पुलिस को भी इस बारे में सूचित किया गया। इसके बाद कमेटी के सदस्यों ने तुरन्त आरोपी को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया। इस घिनौनी घटना को छुपाने वाले परिवार के उन सदस्यों को भी पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने प्रवासी मजदूर राजू और जगजीत सिंह, सुखजीत सिंह, और गुरप्रीत सिंह सभी पुत्र मेजर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ बेदअदबी के गंभीर आरोपों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button