February 23, 2026 2:46 pm
ब्रेकिंग
NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव... Uttarakhand News: कोटद्वार के युवक से मुलाकात के बाद चर्चा में राहुल गांधी, दीपक कुमार ने जिम मेंबरश... Crime News: थप्पड़ का बदला लेने के लिए 10वीं के छात्र पर खूनी हमला, 30 सेकंड में 27 बार गोदा, काट दी... Bharat Taxi Business Model: अमित शाह का बड़ा ऐलान, सिर्फ ₹500 के निवेश से भारत टैक्सी में मिलेगी हिस... रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली को प्रदूषण से मिली बड़ी राहत! AQI गिरकर 291 पहुंचा, सांस लेना हुआ आसान

दिल्ली की हवा में घुला जहर धीरे-धीरे कम हो रहा है. बीते सोमवार के मुकाबले आज AQI में सुधार हुआ है. बीते दो दिन से औसतन AQI 309 था, जो मंगलवार को घटकर 291 रिकॉर्ड किया गया. ये दिल्ली वासियों के लिए राहत भरी खबर है. बीते कुछ समय से दिल्ली की हवा काफी जहरीली हो गई थी. लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया था. सुबह से शाम तक आसमान में धुंध छाई रहती थी. लोग घरों से मास्क लगाकर निकलते थे, ताकि इस जहरीली हवा से बच सकें. इन सबके बावजूद डॉक्टरों के यहां मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही थी.

दिल्ली का AQI आज 291 दर्ज किया गया. परसों दिल्ली में दैनिक औसत AQI 366 और कल 309 दर्ज किया गया था. 15 सितंबर से 3 नवंबर तक चालू कटाई के मौसम के दौरान पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं में भी पिछले वर्ष की तुलना में गिरावट देखी गई है. पंजाब में इस वर्ष 2,518 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2024 में यह संख्या 4,132 थी. इसी प्रकार, हरियाणा में इस वर्ष 145 पराली जलाने की घटनाएं दर्ज की गईं, जबकि 2024 में यह संख्या 857 थी.

पराली जलाने पर पंजाब-हरियाणा में एक्शन

पंजाब में 2161 और हरियाणा में 121 खेतों का निरीक्षण किया गया है और पंजाब में 52,75,000 रुपए और हरियाणा में 3,00,000 रुपए का पर्यावरण संरक्षण जुर्माना लगाया गया है. पंजाब में बीएनएस 2023 की धारा 223 के तहत 946 एफआईआर दर्ज की गई हैं, जबकि हरियाणा में 42 एफआईआर दर्ज की गई हैं.

आयोग ने चंडीगढ़ में एक प्रकोष्ठ भी खोला है और क्षेत्र स्तर पर धान की पराली जलाने की स्थिति की निगरानी के लिए पंजाब और हरियाणा में 31 उड़न दस्ते तैनात किए हैं. ग्रैप का चरण-I 14.10.2025 को लागू किया गया था, जबकि चरण-II 19.10.2025 को लागू किया गया था. वायु प्रदूषण को कम करने के लिए संबंधित एजेंसियों द्वारा एनसीआर में कुल 39 लक्षित कार्रवाई की जा रही है.

इन वाहनों की दिल्ली में एंट्री बैन

वाहन प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए आयोग ने 01.11.2025 से दिल्ली में सभी गैर-दिल्ली पंजीकृत बीएस-III और निम्न मानक वाले वाणिज्यिक माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. सीएक्यूएम जीएनसीटीडी, एनसीआर राज्य सरकारों, सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है. पंजाब सरकार और संबंधित हितधारकों से सभी क्षेत्रों में वायु प्रदूषण की रोकथाम, नियंत्रण और कमी के लिए उपाय करने का आग्रह किया गया है. आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता परिदृश्य में और सुधार लाने के प्रयास तेज किए जाएंगे.

Related Articles

Back to top button