March 14, 2026 6:06 am
ब्रेकिंग
दुनिया देखेगी भारत-ईरान की दोस्ती! 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के दरवाजे भारत के लिए खुले; ईरानी राजदूत के ... तीसरे विश्व युद्ध की आहट! ईरान ने अमेरिका के 'परमाणु बेस' पर दागी मिसाइलें; तुर्किये में गूंजे सायरन... LPG सिलेंडर नहीं हुआ 'सोना-चांदी'! पंजाब में बुजुर्ग की मौत, यूपी में खूनी झड़प और बिहार में ठगी; गै... संसद सदस्यों और विद्वानों की उपस्थिति में New Delhi में Caste Census and Deepening of Social Justice... Balod Water Crisis Alert: भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट पर बालोद नगर पालिका, जलापूर्ति के लिए विशेष प्लान... Kawardha Electricity Board Scam: बिजली विभाग के बाबू पर लाखों के गबन का आरोप, पुलिस अब तक क्यों नहीं... Kawardha Collector Inspection: कलेक्टर जन्मेजय महोबे का गांवों में औचक निरीक्षण, सरकारी योजनाओं का ल... Chhattisgarh Assembly: भाटापारा विधायक इंद्र साव का विवादित बयान, सदन में जय श्रीराम के नारों से मचा... सावधान! सरगुजा में 'बारूद' के ढेर पर बैठे लोग? फायर सेफ्टी जांच ठप, प्राइवेट कंपनी बांट रही NOC; गर्... छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र का बड़ा फैसला! प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को मिले 15.70 करोड़ रुपए; किसानों ...
पंजाब

Canada में पंजाबी लड़की की ह*त्या! जवान बेटी का शव देखकर फूट-फूटकर रो पड़ा परिवार

संगरूर: कनाडा में दुखदायी खबर सामने आई है। पंजाब की लड़की की कनाडा में हत्या कर दी गई है। कनाडा में हत्या की शिकार हुई 27 वर्षीय युवती अमनप्रीत कौर सैनी का संगरूर में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अमनप्रीत कौर सैनी का पार्थिव शरीर संगरूर स्थित उनके घर पहुंचा, जिसके बाद उभावाल रोड स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। सैनी के पार्थिव शरीर को उनके घर से ले जाते समय, रिश्तेदारों और दोस्तों के अलावा संगरूर से बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और सभी ने नम आँखों से परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से आत्मिक शांति की प्रार्थना की। अमनप्रीत कौर के माता-पिता और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। विभिन्न राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक नेताओं ने परिवार के प्रति गहरा दुःख व्यक्त किया।

PR की उम्मीद में थी अमनप्रीत

अमनप्रीत कौर सैनी 2021 में कनाडा गई थीं। उनके पिता इंद्रजीत सिंह ने कहा कि अमनप्रीत बहुत प्रतिभाशाली थीं और वहां कनाडा के एक अस्पताल में कार्यरत थीं। उसे जल्द ही स्थायी निवासी (PR) का दर्जा मिलने वाला था। वह अपनी मेहनत के दम पर अच्छी ज़िंदगी जी रही थी।

गायब होने के 2 दिन बाद शव मिला

परिवार ने बताया कि अमनप्रीत 20 अक्टूबर को कनाडा में लापता हो गई थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा गहन जांच के बाद पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई थी और 2 दिन बाद उसका शव ओंटारियो के लिंकन में बरामद हुआ।

Related Articles

Back to top button