February 22, 2026 4:54 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Municipal Election: निकाय चुनाव के लिए मतदान कल, डिस्पैच सेंटर्स से पोलिंग पार्टियां रवाना Koderma News: कोडरमा में महिलाओं ने तैयार किया हर्बल गुलाल, इस होली रसायनों से मिलेगी मुक्ति Operation Narcos: हटिया रेलवे स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 14 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार Deoghar News: बदहाली के आंसू रो रही देवघर बाजार समिति, पीने के पानी तक की सुविधा नहीं, किसान-मजदूर प... Deoghar News: देवघर ब्लड बैंक में 'नेट टेस्ट' अनिवार्य, लेकिन जिले में जांच मशीन ही नहीं, मरीज परेशा... Surguja Voter List 2026: सरगुजा में SIR प्रक्रिया संपन्न, 3818 नए मतदाता जुड़े, 1174 नाम सूची से हटा... Governor's Speech: ट्रांजैक्शन नहीं ट्रांसफॉर्मेशन बने जीवन का लक्ष्य, राज्यपाल ने युवाओं को दिया सफ... Balodabazar News: मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का 80वां महाधिवेशन शुरू, बलौदाबाजार से गूंजा सामाजिक समर... Surajpur News: सूरजपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, घायल का जिला अस्पताल में इल... State Service Exam Rules: राज्य सेवा परीक्षा में सख्ती, गैजेट्स और आभूषणों पर बैन, जानें क्या पहनकर ...
दिल्ली/NCR

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा संकट! ATC सर्वर में खराबी से हड़कंप, 100 से ज्यादा फ्लाइट अटकीं, टेक ऑफ में देरी

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के एयर ट्रैफिक कंट्रोल यानी एटीसी सर्वर इस समय तकनीकी खराबी का सामना कर रहा है. यही वजह है कि विमानों की उड़ान में देरी हो रही है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टीम इस खराबी को दूर करने की कोशिश में लगी हुई है. हालांकि अब तक यह समस्या खत्म नहीं हो पाई है. यही वजह है कि यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सिस्टम में खराबी के कारण 100 से भी ज्यादा फ्लाइट लेट हैं. विमाानन कंपनियों की तरफ से धैर्य रखने की अपील की गई है.

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) की तरफ से कहा गया कि सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण, आईजीआई के उड़ान संचालन में देरी हो रही है. उनकी टीम डायल सहित सभी हितधारकों के साथ मिलकर इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकालने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है.

उन्होंने कहा कि यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए अपनी-अपनी एयरलाइन्स के संपर्क में रहें. इस असुविधा के लिए खेद है.

100 से ज्यादा फ्लाइट लेट

ATC सर्वर के कारण व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हुई है. ATC के अनुसार 100 से ज्यादा फ्लाइटों पर इसका असर पड़ा है. यही वजह है कि यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इस गड़बड़ी के कारण कुछ समय के लिए आगमन और प्रस्थान दोनों पर असर पड़ा, जिससे बोर्डिंग गेट पर भीड़भाड़ हो गई.

इंडिगो ने यात्रियों से की अपील

इंडिगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, “एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिस्टम में तकनीकी समस्या के कारण दिल्ली हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन में देरी हो रही है. परिणामस्वरूप, दिल्ली और कई उत्तरी क्षेत्रों में उड़ान संचालन प्रभावित हो रहा है.” इंडिगो ने यात्रा करने वाले यात्रियों से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की अपील की है.

एअर इंडिया ने क्या कहा?

उड़ानों में हो रही देर के कारण विमानन कंपनियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने का अनुरोध किया गया है , क्योंकि तकनीकी टीम समस्या का समाधान करने में जुटी हुई है. वहीं, एयर इंडिया की ओर से यात्रियों को बताया गया कि जल्द ही परिचालन सामान्य हो जाने की उम्मीद है.

Related Articles

Back to top button