February 23, 2026 6:10 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
देश

तेलंगाना में नृशंस हत्या! आखिरी सांस तक पत्नी को बैट से पीटा, चीखती रही महिला, पर पति को नहीं आया रहम

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी की क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी. उसे अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी और शख्स के साथ अफेयर चल रहा है. यह घटना संगारेड्डी जिले के अमीनपुर थाना क्षेत्र में हुई. मृतक पत्नी की पहचान कृष्णावेनी के रूप में हुई है, जो अमीनपुर थाना क्षेत्र के केएसआर कॉलोनी में अपने पति ब्रह्मय्या के साथ रहती थी.

मृतका कृष्णावेनी कोहिर डीसीसीबी बैंक में जॉब करती थी. वह बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में कार्यरत थी. कृष्णावेनी पर उसके पति ब्रह्मय्या को शक हो गया था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे. रविवार सुबह इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर से तीखी बहस हुई. गुस्से में आकर ब्रह्मय्या ने कृष्णावेनी पर बल्ले से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

पति-पत्नी के बीच शक करने को लेकर झगड़ा

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया. इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. अमीनपुर सीआई नरेश ने मामले को लेकर बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पति-पत्नी के बीच शक करने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था. झगड़े में बात हाथापाई तक पहुंच गई.

क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर कर दी हत्या

इसके बाद ब्रह्मय्या ने क्रिकेट बैट उठाया और कृष्णावेणी पर कई बार वार किए. पत्नी चीखती रही, लेकिन हैवान पति को पत्नी पर जरा भी रहम नहीं आया और वह अपनी पत्नी को क्रिकेट बैट से तब तक पीटता रहा, जब तक उसकी जान नहीं निकल गई. ब्रह्मय्या एक रियल एस्टेट कारोबारी है और उसकी पत्नी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी, लेकिन एक शक ने उनका घर बर्बाद कर दिया. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुटी है.

पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं, जब शक के चलते पति-पत्नी के रिश्ते में दरार पड़ी हो और उस रिश्ते का अंत मौत हुआ हो. अब एक बार तेलंगाना के संगारेड्डी में ये वारदात हुई, जहां एक असिस्टेंट बैंक मैनेजर के पति ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

Related Articles

Back to top button