March 3, 2026 9:24 am
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...
छत्तीसगढ़

बलरामपुर ज्वेलरी शॉप चोरी केस : एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत, परिजनों का पुलिस पर आरोप

बलरामपुर-रामानुजगंज : बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के धनंजय ज्वेलरी शॉप में चोरी हुई थी.चोरी की वारदात के बाद पुलिस ने जेवर और नकदी चोरी के आरोप में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था.इन आरोपियों में से एक की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. संदेहास्पद मौत होने के बाद आरोपी युवक के परिजनों ने बलरामपुर पहुंचकर पुलिस पर मारपीट और हत्या का आरोप लगाया.

परिजनों ने लगाया पुलिस पर आरोप : आपको बता दें कि बलरामपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के दहेजवार चौक में संचालित धनंजय ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी.चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था.इनमें से एक आरोपी उमेश सिंह सरगुजा के बतौली क्षेत्र का रहने वाला था.जिसकी रविवार दोपहर को पुलिस कस्टडी में मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिजन अंबिकापुर से बलरामपुर आए और पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप लगाया.

पुलिस वाले मेरे बेटे को बहुत ज्यादा मारे हैं. मेरे बेटे को कुछ बीमारी नहीं था. पुलिस वाले उसको मार के मरवाए हैं. मेरे लड़का को तीन दिन मारे हैं. मेरे घर में आकर भी मारे हैं.दुकान से पैसा भी लेकर उन लोग चले आए हैं –अगरबत्ती सिंह, मृतक युवक की मां

युवक की मां का कहना है कि उसके बेटे को क्यों पुलिस पकड़कर लाई ये नहीं पता.घर पर आकर पुलिस ने मारपीट की और उसे पकड़कर ले आई. इस मामले में बलरामपुर जिले के एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी ने कहा कि धनंजय ज्वेलर्स के यहां चोरी हुई थी. उसमें छह आरोपी थे. जिन्होंने 30-31 अक्टूबर की रात के दरमियान चोरी की घटना को अंजाम दिया. उसमें आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है. आरोपियों की बातों से एक अन्य आरोपी का भी उल्लेख हुआ. जिसे पुलिस ने अंबिकापुर के बतौली जाकर गिरफ्तार किया.आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल और नकदी भी बरामद हुई है. आरोपी ने जिसे माल बेचा था उसके पास भी सामान बरामद हुआ.

पुलिस आरोपी को सीतापुर से लेकर आ रही थी. सुबह चार बजे की घटना है. थाना पहुंचने से पहले उसकी तबीयत खराब हुई. पहले भी आरोपी एक साल में दस बार हॉस्पिटल में एडमिट हो चुका है.दो बार उसे ब्लड भी चढ़ाया गया है. वो अक्सर बीमार रहता था. तबीयत बिगड़ने पर तत्काल पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में एडमिट कराया.जहां उपचार के दौरान सुबह उसकी मौत हो गई. पूर्व में भी वो बीमारी से ग्रसित था, उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है – विश्वदीपक त्रिपाठी, एएसपी

एडिशनल एसपी ने कहा कि मृतक उमेश के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है .पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा की मौत किस वजह से हुई है. उमेश की मौत कैसे हुई इस बात की जानकारी पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी चल पाएगी.लेकिन इस मामले में बड़ा सवाल ये है कि परिजन ये कह रहे हैं कि उसे कोई बीमारी नहीं थी,वहीं दूसरी तरफ पुलिस का कहना है कि उमेश पहले ही बीमार था.ऐसे में अब पूरा मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिका हुआ है.क्योंकि रिपोर्ट आने के बाद ही ये बात साफ हो सकेगी कि उमेश की मौत पिटाई की वजह से हुई है या बीमारी की वजह से.

Related Articles

Back to top button