February 13, 2026 1:45 am
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...
छत्तीसगढ़

टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च, समर्थन मूल्य पर धान बेचेंगे 49 हजार किसान

कोरबा: धान का कटोरा छत्तीसगढ़ में इस बार सरकार 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी करेगी. सभी जिलों में धान खरीदी को लेकर जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है. पंजीकृत किसान धान बेचने और टोकन के लिए बार-बार मंडी का चक्कर लगाते हैं. इससे, उन्हें निजात दिलाने के लिए घर बैठे टोकन प्राप्त करने की व्यवस्था भी सरकार ने की है. प्रशासन का दावा है कि टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया गया है. इसमें लॉगिन कर कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किसान घर बैठे टोकन ले सकेंगे.

जिले के 41 समिति में 65 उपार्जन केंद्र : जिला प्रशासन किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी में जुटा हुआ है. कोरबा में 41 समितियों के माध्यम से 65 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं. पोर्टल में समर्थन मूल्य के लिए धान बिक्री के लिए इस वर्ष लगभग 49 हजार से अधिक किसानों ने 49 हजार हेक्टेयर में धान की फसल उत्पादन के लिए पंजीयन कराया है. इधर खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन विभाग ने धान खरीदी के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है. एक माह तक धान खरीदी के लिए समितियों के पास बारदाना उपलब्ध कराया जा चुका है.

एग्रीस्टैक पोर्टल बंद : पंजीयन के लिए एग्रीस्टैक पोर्टल अब बंद हो चुकी है. लेकिन कई किसान ऐसे हैं, जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान बिक्री के लिए पोर्टल पर पंजीयन कराया है. लेकिन उनका रकबा प्रदर्शित नहीं हो रहा है. कुछ किसानों का रकबा कम दिखा रहा है, इसे लेकर किसान परेशान हैं. हालांकि इन किसानों के पास दावा-आपत्ति के लिए 30 नवंबर तक का समय है.

टोकन तुंहर हाथ ऐप से मिलेगा टोकन : धान खरीदी सीजन 2025–26 में किसानों को उपार्जन केंद्र जाकर टोकन प्राप्त करने के बाध्यता से निजात मिलेगी. छत्तीसगढ़ सरकार ने टोकन तुहंर हाथ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. प्रशासन का दावा है कि किसान अब घर बैठे ऑनलाइन टोकन हासिल कर सकेंगे.

टोकन तुंहर हाथ ऐप कैसे करेगा काम: टोकन तुहंर हाथ एप एंड्रॉयड मोबाइल पर चलने वाला ऐप है. इस ऐप को खाद्य विभाग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं. ऐप इंस्टॉल करने के बाद रजिस्टर करना होगा. इसके बाद किसान हर दिन सुबह 8 बजे से टोकन जनरेट कर सकेंगे. छोटे किसानों को 2 टोकन और बड़े किसानों को 3 टोकन मिलेंगे. टोकन प्राप्त करने के लिए ओटीपी आधारित व्यवस्था रखी गई है. मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा और इस ओटीपी को प्रविष्ट करने पर ही टोकन जारी होगी.

खरीदी की तैयारी पूरी, 15 नवंबर से शुरू होगी प्रक्रिया : कृषि विभाग के सहायक संचालक डीपीएस कंवर ने बताया कि धान खरीदी की तैयारी पूरी कर ली गई है. 15 नवंबर से खरीदी शुरू होगी. 14 नवंबर से टोकन जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इसे 9 नवंबर से ही शुरू करने का निर्देश थे. लेकिन सहकारी विभाग के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. इस वर्ष टोकन तुंहर हाथ मोबाइल ऐप भी जारी किया गया है. जिसके जरिए किसान ऐप में औपचारिकताएं पूरी करने के बाद खुद ही टोकन जारी कर धान बेचने के लिए मंडी पहुंच सकते हैं. पूरी प्रक्रिया बेहद पारदर्शी और सरल तरीके से पूरी करने के लिए ऐप और अन्य व्यवस्थाएं लागू की गई हैं.

15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी :इस साल 15 नवंबर से 31 जनवरी तक धान खरीदी की जाएगी. राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल तक धान खरीदेगी. खरीदी का समर्थन मूल्य इस वर्ष 3 हजार 169 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है. धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 69 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है.

Related Articles

Back to top button