March 29, 2026 5:19 pm
ब्रेकिंग
Jharkhand Ramnavami Celebration: हजारीबाग की सड़कों पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, रामनवमी जुलूस की धूम Courier Drug Trafficking: पोस्ट ऑफिस के जरिए हो रही नशीले पदार्थों की सप्लाई, पुलिस ने शुरू किया विश... खौफनाक साजिश! प्रेमिका ने ही प्रेमी से कहा- 'मेरे होने वाले ससुर को उड़ा दो', फायरिंग के बाद दोनों ग... Bageshwar Dham Sarkar News: छत्तीसगढ़ के छुरी पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, शादी को लेकर कही यह बा... Jail Guard Suspended: कैदी को वीआईपी ट्रीटमेंट देने के आरोप में दो जेल प्रहरी सस्पेंड, जांच के आदेश बंदूकों से ज्यादा घातक साबित हो रहे जमीन में दबे IED! 25 साल में 1,277 धमाके, जानें क्यों थमी नहीं ह... Sukma Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों का सेक्शन कमांडर ढेर छत्तीसगढ़ में माता कर्मा जयंती की भव्य तैयारियां! मुख्य अतिथि होंगे CM विष्णुदेव साय, जानें कार्यक्र... छत्तीसगढ़ की निकिता ने वेटलिफ्टिंग में सोना जीतकर रचा इतिहास! खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की कुश्... Khelo India Tribal Games 2026: तैराकी में ओडिशा का दबदबा, खिलाड़ियों ने जीते 3 गोल्ड मेडल
मध्यप्रदेश

शिलांग कोर्ट में दर्ज हुए राजा रघुवंशी के भाई के बयान, विपिन ने खोले सोनम के कई राज

इंदौर: देश के बहुचर्चित राजा हत्याकांड मामले में नया अपडेट सामने आया है. सोनम रघुवंशी सहित 5 लोगों के खिलाफ कोर्ट ने आरोप तय किए हैं. वहीं मंगलवार को राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी का बयान दर्ज किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि विपिन का बयान पूरा नहीं हो पाया है. अब मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 नवंबर की तारीख तय की गई है.

राजा के भाई विपिन का कोर्ट में बयान

शिलांग कोर्ट ने सोनम रघुवंशी उसके प्रेमी राज और अन्य आरोपी के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं. शिलांग कोर्ट में नियमित रूप से सुनवाई शुरू हो चुकी है. इसी कड़ी में इंदौर से राजा के भाई विपिन को गवाही के लिए शिलांग के सेशन कोर्ट बुलाया गया था. जहां मंगलवार को विपिन की कोर्ट में गवाही हुई. विपिन का बयान 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ, जो 5:30 तक चला. इस दौरान विपिन ने कई तरह की जानकारी कोर्ट के समक्ष दी है. हालांकि विपिन का बयान पूरा नहीं हो पाया है. जिसके बाद अगली सुनवाई 26 नवंबर को रखी गई है. जहां विपिन की गवाही फिर होगी.

राजा-सोनम से जुड़े पूछे गए सवाल

बताया जा रहा है कि विपिन से राजा और सोनम की शादी और पारिवारिक संबंधों को लेकर सवाल किए गए. दोनों की सगाई कब हुई, शादी कब और कैसे हुई. उनकी गुमशुदगी की खबर कैसे मिली. इस तरह के तमाम सवालों के जवाब विपिन से मांगे गए. जहां विपिन ने बताया कोर्ट को बताया कि 11 मई को राजा-सोनम की शादी हुई थी. शादी के 9 दिन बाद 20 मई दोनों हनीमून पर मेघालय गए थे. वहीं 23 मई को उनकी गुमशुदगी की खबर मिली थी.

ज्ञात है कि हनीमून पर गए राजा और सोनम की गुमशुदगी की खबर आई है. जहां कुछ दिनों पर शिलांग की खाई में राजा का शव मिला था. काफी तलाश के बाद सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली थी. पूछताछ सोनम ने कबूल किया था कि, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर राजा को मारा था.

Related Articles

Back to top button