February 23, 2026 10:28 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अचानक दिया इस्तीफा

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के महाधिवक्ता प्रफुल्ल एन भारत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने सोमवार शाम को राज्यपाल रमेन डेका को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. एडवोकेट जनरल के अचानक इस्तीफे से राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है.

एडवोकेट जनरल का अचानक इस्तीफा: एडवोकेट जनरल एन भारत ने अपने इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया है.

Chhattisgarh Advocate General Resigns

सीएम साय और कैबिनेट का जताया आभार: राज्यपाल को भेजे गए अपने त्यागपत्र में भारत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगियों और वरिष्ठ नौकरशाहों के प्रति उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया. साथ ही उच्च न्यायालय, सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कल्याणकारी राज्य के हितों की रक्षा में सहयोग देने के लिए प्रशासनिक टीम का आभार जताया. भारत ने कहा “मुझे महाधिवक्ता कार्यालय के अपने सहयोगियों और बार के सदस्यों से पूर्ण सहयोग मिला.”

साल 2024 में बनाए गए थे महाधिवक्ता: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद जनवरी साल 2024 में एन भारत को महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था. एन भारत अनुभवी और वरिष्ठ विधि विशेषज्ञों में से एक हैं. उन्होंने कई अहम मामलों में राज्य का पक्ष रखा हैं. अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले, उन्होंने 2014 से 2018 तक रमन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के दौरान राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में कार्य किया था.

Related Articles

Back to top button