February 23, 2026 5:50 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
छत्तीसगढ़

सीजी व्यापमं: 7 दिसंबर को जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा

रायपुर: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर, जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा आयोजित कर रहा है. 7 दिसम्बर 2025 को अमीन भर्ती परीक्षा है. इसके लिए 756 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं. जिसमें लगभग 2 लाख 29 हजार 970 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

16 जिलों में अमीन भर्ती परीक्षा: जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 16 जिलों में आयोजित होगी. जिसमें अंबिकापुर, कोरिया, बिलासपुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, दुर्ग, जगदलपुर, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव शामिल है. जिसमें राज्य के सभी 33 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे.

परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी नहीं ले जा सकते हैं. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभियर्थियों को अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा. इसके लिए ऐसे पोषाक वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र में समान्य समय से पहले पहुंचना अनिवार्य होगा. अभ्यर्थी द्वारा निर्देशों का पालन नहीं करने, अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर परीक्षा से वंचित किया जाएगा.

हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में हो शामिल: परीक्षा में शामिल होने के लिए परीक्षार्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा में शामिल होना होगा (काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मरून, बैगनी व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़ा पहनना वर्जित होगा). केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति है. सुरक्षा जांच के समय स्वेटर उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा. (स्वेटर में हल्के रंग, आधी बांह का बंधन नहीं है) फुटवियर के रूप में चप्पल पहनना अनिवार्य होगा. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है.

परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचना होगा: व्यापमं द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में परीक्षा शुरू होने के कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र में पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि प्रवेश के पूर्व सभी अभ्यर्थियों का अनिवार्य रूप से फ्रिस्किंग(तलाशी) समय पर किया जा सके. परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा. परीक्षार्थियों से समय का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है.

Related Articles

Back to top button