February 23, 2026 7:22 pm
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... Haryana News: पंचायतों के राडार पर सिंगर मासूम शर्मा, विवादित बयान/गाने को लेकर मचा बवाल, जानें क्या... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता...
पंजाब

भारत पहुंचा लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, परिवार ने PM मोदी से की ये अपील

फाज़िल्का: पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मास्टरमाइंड माने जाने वाले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई को आज कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली एयरपोर्ट लाया जाएगा। ऐसे में अनमोल बिश्नोई के परिजनों और चचेरे भाई रमेश बिश्नोई, निवासी गांव दुतारा वाली, का कहना है कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि अमेरिकी सरकार ने अनमोल बिश्नोई को डिपोर्ट कर दिया है और उसे भारत लाया जा रहा है। परिवार ने कहा कि “हमारी मांग है कि कानून अपना काम करे।” उन्होंने देश के प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से अपील की है कि अनमोल की जान की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, क्योंकि उन्हें पता है कि कई गैंगस्टर गिरोह सक्रिय हैं और उसकी जान को खतरा हो सकता है। परिवार ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और न्याय प्रणाली पर पूरा भरोसा रखते हैं।

इन बड़े मामलों में जांच के घेरे में अनमोल
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड (मई 2022)

अनमोल इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता है। उस पर आरोप है कि उसने मूसेवाला के हत्यारों को हथियार और अन्य लॉजिस्टिक सपोर्ट दिया था। उसकी डिपोर्टेशन के बाद इस केस से जुड़े कई अहम राज़ खुलने की संभावना है।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड (अक्तूबर 2024)
महाराष्ट्र के पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी अनमोल एक बड़ा साजिशकर्ता माना जाता है। जांच में सामने आया था कि इस हत्याकांड के शूटर भी अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग (अप्रैल 2024)
मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में भी अनमोल की तलाश थी। चार्जशीट के अनुसार, अनमोल ने शूटरों विक्की गुप्ता और सागर पाल को उकसाया था और उन्हें कहा था कि वे “इतिहास रचेंगे”।

Related Articles

Back to top button