February 28, 2026 6:14 pm
ब्रेकिंग
कौन हैं यूट्यूबर सलीम वास्तिक? जिन पर गाजियाबाद में हुआ जानलेवा हमला, बेटे ने 5 के खिलाफ कराई FIR होलिका दहन 2026 की तारीख का कंफ्यूजन खत्म! सुख-शांति के लिए होली से पहले घर से निकाल दें ये अशुभ चीज... ईरान-इजराइल महायुद्ध: सऊदी अरब से लेकर रूस तक... जानें इस जंग में भारत के 5 पक्के दोस्त देंगे किसका ... आंध्र प्रदेश: कानीकाडा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 18 लोगों की दर्दनाक मौत; कई गंभीर रूप से झु... PWD मंत्री के इलाके में बड़ा एक्शन: गुणवत्ता में लापरवाही पर 2 दिन पुरानी सड़क पर अधिकारियों ने चलवा... थाना बागबहार क्षेत्रान्तर्गत नाबालिग लड़की के साथ हुये दुष्कर्म के मामले में जशपुर पुलिस ने दो आरोपि... कलयुगी पोते की करतूत: बीमार दादी को अस्पताल में लावारिस छोड़ भागा, अब वृद्ध आश्रम बना नया घर छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं औ... जायद सीजन में करें इन 2 दालों की खेती: कम मेहनत में बंपर मुनाफा, मिट्टी भी बनेगी उपजाऊ बोत्सवाना से हजारों किमी सफर कर भारत पहुंचे 8 चीते, कुनो नेशनल पार्क में छोड़े जाएंगेबोत्सवाना से भा...
पंजाब

अमृतसर में एक और Encounter : जवाबी कार्रवाई में 1 बदमाश घायल, 1 गिरफ्तार

अमृतसर : पंजाब में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क पर कार्रवाई करते हुए अमृतसर पुलिस ने पिछले 72 घंटों में लगातार तीसरा एनकाउंटर किया है।  बताया जा रहा है कि लूट के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पार्टी पर फायरिंग की है, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 1 बदमाश को घायल कर दिया है, जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

आरोपियों की पहचान जसकीरत सिंह उर्फ साहिल और अनमोल बूटा सिंह के रूप में है, जिन्हें पुलिस ने लूट के मामले में पहले से गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी जसकीरत सिंह ने वारदात में इस्तेमाल की गई ऑस्ट्रिया निर्मित Glock पिस्टल को एक गुप्त स्थान पर छिपा दिया था। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को साथ लेकर हथियार बरामद करने पहुँची, लेकिन तभी अचानक हालात बदल गए। जैसे ही पुलिस टीम उसके बताए स्थान पर पहुंची, आरोपी जसकीरत ने छिपाई हुई पिस्टल निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की अचानक घटना से टीम में अफरा-तफरी मच गई। जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल हुआ है। दूसरे आरोपी अनमोल बूटा सिंह को भी पुलिस ने घटना के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी विदेशी गैंगस्टर गुरदेव जैसल के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में अपराध को अंजाम दे रहे थे। गैंगस्टर जैसल कनाडा से संचालित एक सक्रिय संगठित अपराध गिरोह से जुड़ा बताया जाता है, जो पंजाब में कई आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता है। पहले भी कई अपराधों में शामिल थे दोनों आरोपी जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी जसकीरत और अनमोल पहले भी तरनतारन और लोपोके में कई गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button