March 11, 2026 3:35 pm
ब्रेकिंग
Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और स... भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग... गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलें... Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दा... Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव व... Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30... Power Crisis Alert: मध्य पूर्व तनाव का भारतीय बिजली ग्रिड पर असर, सरकार ने बढ़ाया कोयला और गैस का स्ट... Ghazipur Crime News: गाजीपुर में किशोर की पीट-पीटकर हत्या, शादी समारोह में हुआ था विवाद; ग्रामीणों न... Arvind Kejriwal on LPG Crisis: गैस की किल्लत पर केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा, विदेश नीति पर उठाए... अकाउंट एक, FIR चार! पटना के व्यापारी ने 'किराये' पर दे दिया अपना बैंक खाता; साइबर ठगों ने 4 राज्यों ...
मध्यप्रदेश

बांधवगढ़ में बैठे-बैठे फिर एक बाघ की मौत, वन विभाग की उड़ी नींद

उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से एक बाघ की मौत हो गई है, जिसने फिर वन विभाग की नींद उड़ा दी. वन विभाग के मुताबिक जिस बाघ की मौत हुई है, वन विभाग की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही थी. निगरानी के दौरान ही 21 नवंबर को दोपहर में उसकी मृत्यु हो गई. बाघ की मौत के बाद उसका पोस्टमॉर्टम कर शव दाह की कार्रवाई आज 22 नवंबर को की जाएगी. वहीं

बैठे-बैठे चली गई टाइगर की जान

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक अनुपम सहाय ने बताया, ” बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पतौर परिक्षेत्र अंतर्गत कुशमाहा गांव के कृषि राजस्व क्षेत्र में एक बाघ के लेंटाना में बैठे होने की सूचना मिली थी. वन विभाग की टीम दूर से ही उस बाघ की सतत निगरानी कर रही थी. बाघ के वहां बैठने की सूचना 20 नवंबर को सूचना मिली थी और 21 नवंबर को भी बाघ वहीं बैठा रहा. निगरानी के दौरान ही अचानक दोपहर में उस बाघ की मृत्यु हो गई. बाघ की मौत किस वजह से हुई है, अभी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है.”

2 साल के टाइगर की मौत बनी मिस्ट्री

बांघवगढ़ टाइगर रिजर्व में टाइगर की मौत की खबर मिलते ही वरिष्ठ विभागीय अमला तुरंत घटना स्थल पर पहुंचा. यहां मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई. जांच में पाया गया कि यह एक शावक था जिसकी उम्र लगभग 2 वर्ष थी. बाघ शावक का पंचनामा तैयार कर आसपास से और संभावित सबूत जुटाए गए. वहीं अब वन्य चिकित्सक की उपस्थिति में शव का परीक्षण किया जाएगा, सैंपल कलेक्शन भी नियम के साथ किया जाएगा, जिसे आगे टेस्टिंग के लिए अधिकृत प्रयोगशाला में भेजा जाएगा. कार्रवाई पूर्ण होने के बाद शव का दाह संस्कार किया जाएगा.

डॉग स्क्वाड से मौका मुआयना

वन विभाग के मुताबिक डॉग स्क्वायड से मौके की सर्चिंग भी करवाई गई है, जिससे ये पता चल सके कि बाघ के मौत का कोई और कारण तो नहीं है. बाघ की मौत कैसे हुई है, ये किसी बीमारी या किसी अन्य कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट आने पर पता चलेगा. फिलहाल 2 साल के टाइगर की अचानक मौत ने वन विभाग को चिंता में डाल दिया है.

Related Articles

Back to top button