March 23, 2026 10:19 am
ब्रेकिंग
कश्मीर में 'इंसानियत' की मिसाल! ईरान के लिए महिलाओं ने दान किए गहने, बच्चों ने दी गुल्लक; विधायक ने ... Delhi Electricity Rate Hike 2026: दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी, 1 अप्रैल से बदल सकते हैं... Weather Update Today: दिल्ली में बारिश से सुहावना हुआ मौसम, यूपी-एमपी में फिर चढ़ेगा पारा; हिमाचल सम... Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ...
छत्तीसगढ़

रामानुजगंज में बाइक सवार दो युवकों को कुचल कर ट्रक चालक फरार, गांव से खरीदारी करने आए थे शहर

बलरामपुर: रामानुजगंज थाना क्षेत्र में शहर से महज तीन किलोमीटर दूर वाड्रफनगर मुख्य मार्ग पर पल्टन घाट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जिसमें चाचा भतीजा इसकी चपेट में आ गए. चाचा की मौत हो गई जबकि भतीजा जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहा है.

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को कुचला

रामकेवल मानिकपुरी और उसका भतीजा शिवप्रसाद मानिकपुरी रामानुजगंज में खरीदारी करने आए हुए थे और देर शाम अपने गांव लावा वापस लौट रहे थे. उसी दौरान वाड्रफनगर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक चालक ने बाइक सवार दोनों को टक्कर मार दी और फरार हो गए. इस घटना में बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

एक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर

वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. आननफानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में ले जाया गया. जहां रामकेवल मानिकपुरी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घायल युवक को रामानुजगंज सौ बिस्तर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बलरामपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है.

केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी पुलिस

रामानुजगंज थाने के सहायक उप निरीक्षक शिवशरण पैकरा ने बताया कि मामले में मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच किया जा रहा है. मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. फरार ट्रक चालक की पहचान और तलाश में टीम जुटी हुई है.

Related Articles

Back to top button